{"_id":"6a313a62d21b72f4f6059e54","slug":"video-drug-department-uncovers-racket-involving-relabeling-of-government-medicines-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घर में चल रहा था सरकारी दवाओं की रीलेबलिंग का खेल, औषधि विभाग ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घर में चल रहा था सरकारी दवाओं की रीलेबलिंग का खेल, औषधि विभाग ने की कार्रवाई
सरकारी दवाओं की रीलेबलिंग का खेल घर से संचालित किया जा रहा था। औषधि विभाग की टीम ने पिछले तीन दिन में कई स्थानों पर छापा मारा है और संदिग्ध दवाएं व इंजेक्शन पकड़े हैं। इन दवाओं की कीमत लाखों रुपये है। औषधि विभाग की टीम ने ब्राइट फार्मा के संचालक मनीष पंजवानी उर्फ सन्नी के राहुल विहार दयालबाग स्थित आवास पर रविवार को छापा मारा था। यहां बिना लाइसेंस के दवाओं का भंडारण मिला। जांच में घर से ट्रिनबेलिमैब एंटी-डी इम्युनोग्लोबुलिन के इंजेक्शन मिले थे। इनकी सरकारी अस्पतालों में आपूर्ति होती है। पैकेट और वाइल से नॉट फॉर सेल और गवर्नमेंट सप्लाई को केमिकल से हटाकर नई कीमत का प्रिंट लगाया गया था। टीम ने यहां से गवर्नमेंट सप्लाई लिखे इंजेक्शन बरामद किए। इंसुलिन ग्लार्गिन इंजेक्शन मिला, जिसका तापमान नियंत्रित नहीं किया जा रहा था। इनको जब्त किया गया, इनकी कीमत 5.20 लाख रुपये है। नवाबिया मार्केट स्थित थोक दुकान से पांच संदिग्ध दवाएं भी मिली हैं। इनके नमूने लिए हैं। सुमित गुप्ता के बोहरे राम मार्केट में अवैध गोदाम पकड़ा। 15 लाख रुपये की सैंपल की दवाएं बरामद की गईं। जांच के लिए 12 नमूने लिए हैं। माहेश्वरी कॉम्प्लेक्स और जैन कॉम्प्लेक्स में सुमित माधवानी के अवैध गोदाम मिले, जिनमें सैंपल की 12 लाख रुपये की दवाएं मिलीं। इसके आठ नमूने भी लिए हैं। टीम ने सीएफ एंटरप्राइजेज एवं गौरव मेडिको खिन्नी गली में भी छापा मारा। जांच में पाया कि गौरव मेडिको के गोदाम का लाइसेंस निरस्त हो चुका है। इसके बावजूद अवैध रूप से सीएफ एंटरप्राइजेज का संचालक मोहम्मद शाहिद कुरैशी संचालित कर रहा है। गोदाम से 40 लाख रुपये की दवाएं बरामद हुईं। इनको सीज कर जांच के लिए तीन नमूने लिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।