{"_id":"6a4e2e1df1f9d7adce0c31d9","slug":"video-employees-created-ruckus-on-agra-lucknow-expressway-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हंगामा, आधी रात कर्मचारियों ने ठप किया टोल प्लाजा; फ्री निकले 700 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हंगामा, आधी रात कर्मचारियों ने ठप किया टोल प्लाजा; फ्री निकले 700 वाहन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के फतेहाबाद टोल प्लाजा पर सोमवार रात नई व्यवस्था के विरोध में जमकर हंगामा हुआ। शराब के नशे में धुत चार कर्मचारियों ने प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। टोल प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से उनकी सेवाएं समाप्त कर दीं। इस कार्रवाई के विरोध में अन्य कर्मचारियों ने रात 12 से 1:30 बजे तक टोल संचालन ठप कर बूम खोल दिए, जिससे करीब 700 वाहन बिना टोल दिए ही गुजर गए। टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने पूर्व में टोल प्रबंधक को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन दिया था। टोल प्रबंधन ने 8 घंटे नियमित ड्यूटी, एक साप्ताहिक अवकाश और नियमानुसार मानदेय देने की मांगों को स्वीकार कर लिया था। जुलाई माह से यह व्यवस्था लागू की गई थी। कुछ कर्मचारियों की ओर से नई व्यवस्था का विरोध किया जा रहा था। सोमवार रात साढ़े आठ बजे करीब एक कर्मचारी ने व्हाट्सएप ग्रुप पर नई व्यवस्था के विरोध में फंदा लगाने की धमकी दी। प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमोद धनगर कर्मचारियों को समझा रहे थे। आरोप है कि तभी नशे में कुछ कर्मचारियों ने प्रोजेक्ट मैनेजर से गाली-गलौज कर दी। प्रोजेक्ट मैनेजर ने डायल 112 पुलिस व थाना फतेहाबाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभद्रता करने वाले चार कर्मचारियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के विरोध में साथी कर्मचारी टोल संचालन बंद कर धरने पर बैठ गए। बूम खोलने से रात 12 बजे से 1:30 तक करीब 700 वाहन बिना टोल दिए गुजर गए। दावा है कि इससे एक्सप्रेसवे प्रबंधन को करीब 8 लाख का नुकसान हुआ है। बाद में टोल प्रबंधक ने धरना दे रहे कर्मचारियों को बमुश्किल समझाकर धरना समाप्त कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।