{"_id":"69ff331440e00905bb05f305","slug":"video-fire-breaks-out-in-house-and-cylinder-explodes-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: झाड़-फूंक के चक्कर में लगी आग, मकान की उड़ी छत और दीवार में आई दरारें; दो किमी दूर तक सुनाई दिए धमाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: झाड़-फूंक के चक्कर में लगी आग, मकान की उड़ी छत और दीवार में आई दरारें; दो किमी दूर तक सुनाई दिए धमाके
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के गणेश नगर में शनिवार सुबह हवन के दौरान छोड़ी गई आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से घर में रखे दो गैस सिलिंडरों में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। धमाके से मकान की टिन की छत उड़ गई। दीवारों में भी दरारें आ गईं। धमाके की आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। गनीमत रही कि समय रहते आसपास के लोग बाहर निकल आए और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने का दावा किया गया। पुलिस ने बताया कि बनी सिंह के मकान में पिछले करीब 12 वर्षों से देवेंद्र कुमार शर्मा किराये पर रह रहे हैं। वह मकान में झाड़-फूंक और पूजा-पाठ का कार्य करते हैं। मकान के एक हिस्से में छोटा मंदिर भी बना रखा है, जहां आसपास के कई इलाकों से लोग पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। शनिवार सुबह करीब नौ बजे देवेंद्र कुमार शर्मा हवन कर रहे थे। इसी दौरान वह जलती हुई अग्नि को हवन कुंड में छोड़कर ‘कलावा’ लेने के लिए घर का ताला लगाकर चले गए । कुछ देर बाद अंदर से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। देवेंद्र कुमार शर्मा के भांजे विवेक कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़ा और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरे कमरे में फैल चुकी थी। इसी बीच घर में रखे छोटे और बड़े गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया। धमाके इतने तेज थे कि करीब दो किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी। विस्फोट से इलाके में दहशत फैल गई। आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद 2 घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। देवेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि एक दिन पहले ही एक श्रद्धालु ने मंदिर निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये दिए थे, जो आग में जल गए। उनका दावा है कि घटना में करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।