सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   foot march was organized in Bateshwar in Agra

VIDEO: हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हुआ बटेश्वर, संतों की अगुवाई में निकाली जन-कल्याण के लिए पदयात्रा

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 05:41 PM IST
foot march was organized in Bateshwar in Agra
तीर्थ स्थल बटेश्वर में सोमवार को भक्ति, शक्ति और सामाजिक संकल्प का अनूठा संगम देखने को मिला। शुक्ल पक्ष की एकादशी के पावन अवसर पर वयोवृद्ध संत बाबा सियाराम दास जी महाराज के सानिध्य में हजारों की संख्या में साधु-संतों, ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने जन कल्याण के उद्देश्य से सात किलोमीटर लंबी भव्य पदयात्रा व परिक्रमा की। सुबह साढ़े सात बजे जग्गा आश्रम से शुरू हुई इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गोमाता की रक्षा, यमुना की स्वच्छता और 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' जैसे पुनीत संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। मुख्य मंदिर श्री बटेश्वर नाथ महाराज के दर्शन और पूजन के बाद शुरू हुई यह परिक्रमा जैन मंदिर, बिहारी जी मंदिर, पातालेश्वर मंदिर और उल्टी एकादशी मंदिर से होते हुए शौरीपुर मार्ग पहुंची। वहां से वनखंडेश्वर महादेव, मोरहारी और बटेश्वर मुख्य तिराहे से हनुमानगढ़ी व मनमथ होते हुए पुनः जग्गा आश्रम पर संपन्न हुई। पूरी यात्रा के दौरान समूचा क्षेत्र 'हर-हर महादेव', 'बम-बम भोले' और 'सीताराम-राधे श्याम ' के जयकारों से गुंजायमान रहा। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया। इस धार्मिक आयोजन में आगरा, एटा, मैनपुरी, मथुरा, इटावा, शिकोहाबाद और फिरोजाबाद समेत कई जनपदों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। समापन पर बाबा सियाराम दास के आश्रम में आयोजित भंडारे में सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर यात्रा की व्यवस्थाओं मे बाबा रामानंद ,प्रकाशनंद, गिरीशनंद, संतोष दास, फकीरा नन्द, मीना देवी, शोभा देवी, भूरी देवी, किरन देवी, अनारकली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

धर्मशाला में तिब्बती संसद का चुनाव, मतदान के लिए 27 देशों से पहुंचे समुदाय के सदस्य | Dharamshala News

27 Apr 2026

Shimla: रोहड़ू अस्पताल में हंगामा, मृत महिला के परिजनों का प्रदर्शन, प्रशासन पर उठे सवाल

27 Apr 2026

Shimla: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल रिट्रीट के लिए हुए रवाना, भारी पुलिस बल तैनात

27 Apr 2026

VIDEO: हल्दी रस्म से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत

27 Apr 2026

Rajasthan Weather : राज्य में मौसम का कहर, कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

27 Apr 2026
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईवे किनारे स्थित कैंटीन में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान

27 Apr 2026

फतेहाबाद: इंदिरा कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रांसफार्मर में लगी आग

27 Apr 2026
विज्ञापन

नारनौल: कोटपूतली रोड के वार्ड-4 में गहराया जल संकट, भीषण गर्मी से बढ़ी परेशानी

Rajasthan News: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin का आज पहला Rajasthan दौरा |BJP

27 Apr 2026

Bihar Weather: राज्य के कोसी-सीमांचल क्षेत्र में तेज आंधी- बारिश, कई कच्चे मकान ढह गए

27 Apr 2026

VIDEO: केमिकल फैक्टरी में कैसे लगी आग, सीफओ देवेंद्र कुमार सिंह ने ये बताया

27 Apr 2026

हापुड़ के पिलखुवा में झुग्गियों में लगी भीषण आग

27 Apr 2026

बुलंदशहर हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी ने की भागने की कोशिश, पुलिस ने पैर में मारी गोली

27 Apr 2026

अमृतसर में खासा फैक्टरी के बाहर महिला कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मजदूरी बढ़ाने की मांग तेज

27 Apr 2026

कुदरत की मार से फसल बर्बाद, अमृतसर की भगतावाला दाना मंडी में किसानों ने की मुआवजे की मांग

27 Apr 2026

पानीपत में युवक की गला रेतकर हत्या, पूर्व सरपंच के खेत में मिला शव

27 Apr 2026

भिवानी: लोहारू में देर रात सड़क हादसा, कार-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; तीन लोग गंभीर रूप से घायल

27 Apr 2026

VIDEO: मऊ में युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका, सिर पर चोट के निशान

27 Apr 2026

Shahjahanpur News: कार चालक की गोली मारकर हत्या, गाड़ी के अंदर मिला लहूलुहान शव

27 Apr 2026

गोरखपुर के राजघाट इलाके में एक मकान के तीसरे मंजिले पर लगी आग, सामान जलकर राख

27 Apr 2026

VIDEO: घनी आबादी में स्थित केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, लपटें देख फैली दहशत

27 Apr 2026

घाटमपुर: कबाड़ की दुकान में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

27 Apr 2026

Lakhimpur Kheri: दस माह की ट्रेनिंग के बाद बने सिपाही, पासिंग आउट परेड में दिखा जोश

27 Apr 2026

बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने शुरू की क्रमिक भूख हड़ताल

जीरा में आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सांसदों के पुतले फूंके

फिरोजपुर फाउंडेशन ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए बढ़ाए हाथ

गुरुहरसहाए में राघव चड्ढा समेत पार्टी छोड़ने वाले नेताओं का पुतला फूंका

MP Weather: रायसेन में आंधी-बारिश का असर, बेगमगंज मंडी में हजारों क्विंटल गेहूं भीगा; किसानों को भारी नुकसान

27 Apr 2026

लखनऊ: सुपर ओवर से खुश हुए दर्शक, पर पहली ही बाल में विकेट गिरने से फैंस निराश

27 Apr 2026

Ujjain: मोहिनी एकादशी पर मावे व ड्रायफूट से सजे बाबा श्री महाकाल, आलोकिक श्रृंगार देख भक्त हुए मंत्रमुग्ध

27 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed