{"_id":"6a1e9a518feb5137210da083","slug":"video-garbage-mismanagement-turns-serious-concern-in-narholi-village-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नरहोली में कूड़ा निस्तारण बना मजाक, खुले में जलाया गया कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नरहोली में कूड़ा निस्तारण बना मजाक, खुले में जलाया गया कचरा
बाह के नरहोली गांव में कूड़ा निस्तारण का प्रबंध क्रूर मजाक बन कर रह गया है। आगरा इटावा स्टेट हाइवे से क्वारी-चांगौली के लिंक मार्ग के तिराहे पर नरहोली में कूड़ा इकट्ठा करने का घेरा टूटा पड़ा था, कूड़ा बाहर तक फैला हुआ था। कूड़े के निस्तारण के नाम पर उसमें आग लगाई गई थी। आग की लपटों से सड़क किनारे के पेड़ झुलस गये थे। जबकि कूड़े के धुएं एवं दुर्गंध से राहगीर परेशान थे। भारतीय किसान यूनियन (सिस्टम सुधार संगठन) के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान ने जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ किए जाने एवं सरकार की स्वच्छता की मुहिम को पलीता लगाने के घटना क्रम की जांच एवं कार्यवाही की मांग की है। कचरे के निस्तारण के नाम पर बरती जा रही लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में पूछे जाने पर बाह के बीडीओ नीरज तिवारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। एडीओ पंचायत को भेज कर जांच कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।