आगरा। अरतौनी स्थित आगरा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को देश की पहली आरएबीएसएआई ओपन नेशनल हंटर फील्ड टारगेट (एचएफटी) निशानेबाजी चैंपियनशिप शुरू हुई। दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 75 निशानेबाज भाग ले रहे हैं। रिमफायर एंड एयर राइफल्स बेंचरेस्ट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ट्रस्ट की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 0.177 कैलिबर एयर राइफल से अलग-अलग दूरी के लक्ष्यों पर निशाना साधा जा रहा है। चेक गणराज्य से विश्व हंटर फील्ड टारगेट संगठन के अध्यक्ष जैकब विचर रेंज अधिकारी के रूप में संचालन कर रहे हैं। शनिवार को मुकाबले होंगे। विजेताओं को पदक दिए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।