{"_id":"69b8127130fd13cb200db04d","slug":"video-long-traffic-jam-on-mg-road-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में एमजी रोड पर जाम, तीन घंटे तक फंसे रहे वाहन; पांच मिनट की दूरी तय करने में लगा आधा घंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में एमजी रोड पर जाम, तीन घंटे तक फंसे रहे वाहन; पांच मिनट की दूरी तय करने में लगा आधा घंटा
आगरा में एमजी रोड के रावली पर मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। सोमवार को रावली मंदिर में लोगों की भीड़ थी। श्रद्धालुओं के आने-जाने की वजह से जाम लगा रहा। लोगों को पांच मिनट की दूरी तय करने में 30 मिनट तक लग गए। गर्मी में ई रिक्शा, ऑटो और दो पहिया वाहनों से जा रहे लोग बेहाल हो गए। पुलिस कर्मियों के भी वाहनों को निकलवाने में पसीने छूट गए। एमजी रोड पर रावली मंदिर के सामने मेट्रो ने निर्माण कार्य शुरू किया है। इसके लिए दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। इस वजह से दो की जगह एक ही लेन से वाहनों को निकाला जा रहा है। रास्ता कम हो जाने की वजह से वाहनों को निकालने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। सोमवार को रावली मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की भी भीड़ रहती है। इस वजह से धौलपुर हाउस स्थित मार्केट से निकलने वाले वाहन भी नहीं जा पाते हैं। सुबह 11 बजे से जाम लगना शुरू हो गया था। एसबीआई तिराहे पर तैनात पुलिसकर्मी किसी तरह से वाहनों को निकालने के प्रयास में लगे थे। दोपहर में वाहनों का दबाव बढ़ने पर वाहनों की लाइन लगने लगी। साईं का तकिया, छीपीटोला मार्ग की तरफ वाहन फंस गए। यहां पर तैनात थाना रकाबगंज पुलिस और यातायात पुलिस कर्मी भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे थे। पांच मिनट का रास्ता पार करने में भी 25 से 30 मिनट तक लग रहे थे। यह स्थिति कलेक्ट्रेट चौराहे तक की थी। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि जिन स्थान पर मेट्रो का निर्माण कार्य पूरा हो रहा है, वहां से बैरिकेडिंग को हटवाया जा रहा है। कलेक्ट्रेट से एसबीआई तिराहे के बीच काम पूरा होने में अभी समय लगेगा। इसको देखते हुए यातायात पुलिस, थाना पुलिस और मेट्रो के मार्शल यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए लगाए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।