{"_id":"6a0db05f2e400b58b1040536","slug":"video-members-of-an-interstate-gang-stealing-equipment-from-mobile-towers-arrested-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने पांच शातिर चोर किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने पांच शातिर चोर किए गिरफ्तार
आगरा के थाना जगदीशपुरा पुलिस ने मोबाइल टावरों से रिमोट रेडियो यूनिट चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बुलंदशहर, गाजियाबाद, एटा और फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। गिरोह ने हाल ही में जगदीशपुरा इलाके में टावर से उपकरण चोरी कर लिए थे। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले थे। इसके आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। चोरी के उपकरण भी बरामद कर लिए गए। इससे पहले गिरोह हरियाणा में भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है। एसीपी गौरव सिंह ने बताया कि एस टेलीकॉम सॉल्यूशन के टेक्नीशियन अजय ने पुलिस से शिकायत की थी। बताया कि बोदला स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में लगे उनकी कंपनी के मोबाइल टावर से 11 मई की रात को उपकरण चोरी कर लिए गए। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। सुखबीर और मनजीत ने टावर की रेकी की थी। आशीष, दानिश और सुभाष चोरी करने आए थे। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले थे। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। बुधवार को आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 6 से सेक्टर 7 की तरफ जाने वाले रास्ते के बीच खाली मैदान में पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की। इसके बाद पांचों आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही बोदला (आगरा) में एक मोबाइल टावर की रेकी की थी। 11 मई की रात, बोदला में पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक घर का ताला तोड़कर, वे उसकी छत पर गए और वहां लगे मोबाइल टावर से आरआरयू चोरी कर लिया था। उन्होंने हरियाणा के गुरुग्राम (पाली हरिया) में भी इसी तरह एक मोबाइल टावर से चोरी की थी। पकड़े गए आरोपियों में आशीष राघव पर पहले से ही बुलंदशहर के सिकंदराबाद, खुर्जा देहात, सयाना और जगदीशपुरा थाने में चोरी, लूट और गैंगस्टर एक्ट में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से रिमोट रेडियो यूनिट, औजार, एक स्कूटी, 12000 रुपए सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।