{"_id":"69b7addc96d4993c4f0c789b","slug":"video-mother-in-law-escaped-from-poison-in-food-daughter-in-law-strangled-her-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खाने में जहर से बच गई सास तो बहू ने दबाया गला, महिला और दूसरे पति पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खाने में जहर से बच गई सास तो बहू ने दबाया गला, महिला और दूसरे पति पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज
आगरा। बहू और उसके दूसरे पति पर अपनी विधवा सास को जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है। आरोप है कि उन्होंने पहले खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया और जब महिला बच गई तो गला दबाकर मारने की कोशिश की। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर छत्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जीवनी मंडी स्थित जोंस मिल लाइन निवासी शीला ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि वह नगर निगम में कार्यरत थीं। वर्ष 2000 में बेटे की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी आरती घर छोड़कर चली गई और अमर नाम के व्यक्ति से विवाह कर लिया। वर्ष 2020 में आरती अपने पति अमर के साथ वापस आकर उनके घर में जबरन रहने लगी। आरोप है कि दोनों मकान पर कब्जा करना चाह रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।