{"_id":"6a26913da2cefc9cf4027483","slug":"video-nhai-team-will-widen-three-flyovers-in-agra-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तीन फ्लाईओवर होंगे चाैड़े, एनएचएआई की टीम कर रही ड्रोन सर्वे; गति के आधार पर तय होंगी लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तीन फ्लाईओवर होंगे चाैड़े, एनएचएआई की टीम कर रही ड्रोन सर्वे; गति के आधार पर तय होंगी लेन
आगरा में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) तीन फ्लाईओवर को चौड़ा करेगा। इसके लिए ड्रोन सर्वे किया जा रहा है। अंतिम रिपोर्ट बनने के बाद मुख्यालय भेजी जाएगी। मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। सर्विस रोड भी अतिक्रमणमुक्त होंगी। साथ ही वाहनों की गति के आधार पर लेन निर्धारित की जाएंगी। वाटर वर्क्स, सुल्तानगंज पुलिया और भगवान टॉकीज पर बने फ्लाईओवर को चार की जगह छह लेन का किया जाएगा। चाैड़ीकरण के बाद डिवाइडर के निकट वाली फास्ट लेन, बीच में मीडियम लेन और किनारे स्लो लेन होगी। फास्ट लेन भारी वाहनों के लिए, मीडियम लेन औसत भारी वाहन, कार के लिए और स्लो लेन दोपहिया वाहनों के लिए निर्धारित होगी। इसके लिए एनएचएआई की टीम बीते साल से भौतिक रूप और ड्रोन से सर्वे कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।