{"_id":"6a1e9a6265d33bfe2d0f2aea","slug":"video-nihira-and-riddhi-get-international-fide-rating-in-chess-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शतरंज में निहिरा और रिद्धि को मिली अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शतरंज में निहिरा और रिद्धि को मिली अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटिंग
आगरा। शतरंज की बिसात पर जिले की बेटियों ने फिर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। दो प्रतिभावान खिलाड़ी निहिरा मित्तल और रिद्धि शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्लासिकल फिडे रेटिंग हासिल कर मान बढ़ाया है।
हाल ही में सीतापुर में आयोजित हुई फिडे रेटिंग स्टेट चैंपियनशिप में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। निहिरा मित्तल ने 1558 और रिद्धि शर्मा ने 1549 की क्लासिकल फिडे रेटिंग अर्जित की। कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की रेटिंग प्राप्त करना किसी भी शतरंज खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है। हेड कोच जितेंद्र शर्मा ने कहा कि उम्मीद है कि दोनों भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगी। इस सफलता पर कोच सान्वी शर्मा और पूनम दीक्षित ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।