{"_id":"69eb236ef02fc6985e055d1c","slug":"video-teachers-union-demands-change-in-school-timings-amid-rising-health-concerns-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में लू का कहर...शिक्षक संघ ने उठाई स्कूल समय बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में लू का कहर...शिक्षक संघ ने उठाई स्कूल समय बदलने की मांग
आगरा। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने माध्यमिक विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग उठाई है। संघ ने जिलाधिकारी के नाम संयुक्त शिक्षा निदेशक को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक करने की मांग की।
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. भोज कुमार शर्मा ने संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ मुकेश चंद्र अग्रवाल को सौंपे ज्ञापन में कहा कि लू के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ऐसे में विद्यालयों के समय में तत्काल परिवर्तन आवश्यक है। प्रतिनिधिमंडल में अरुण कुमार गौतम, लक्ष्मी रानी शर्मा, सुधीर कुमार कुलश्रेष्ठ, जसवंत सिंह जादौन, शिव ज्योति पुंडीर, जितेंद्र तिवारी, रामनरेश शर्मा समेत अन्य शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।