{"_id":"6a83548ba9ef370457098feb","slug":"video-three-bodies-found-on-railway-tracks-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 19 घंटे में मिले तीन शव, मृतकों में युवक-महिला और बच्ची; नहीं हो सकी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 19 घंटे में मिले तीन शव, मृतकों में युवक-महिला और बच्ची; नहीं हो सकी पहचान
आगरा के बरहन थाना क्षेत्र में महज 19 घंटे के भीतर रेलवे ट्रैक के किनारे तीन शव मिले। मृतकों में एक युवक, एक महिला और करीब 10-11 वर्षीय बच्ची शामिल हैं। तीनों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। तीनों के पास से पहचान का कुछ भी नहीं मिला है। शनिवार रात 8:50 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मालगाड़ी की टक्कर लगने से एक युवक की मृत्यु हो गई है। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक की उम्र तकरीबन 24 साल है। जांच में सामने आया कि वह नगला गोकुल के पास मालगाड़ी के आगे कूद गया। इस बारे में मालगाड़ी के चालक ने जानकारी दी थी। इसके करीब 10 घंटे बाद रविवार सुबह 7 बजे रेलवे ट्रैक के किनारे करीब 25 वर्षीय महिला का शव मिला। प्रथम दृष्टया महिला की मौत ट्रेन से गिरकर पेड़ से टकराने के कारण होने की आशंका जताई गई है। उसकी भी शिनाख्त नहीं हो सकी। शाम करीबन चार बजे बरहन स्टेशन दो किमी दूर दिल्ली-टूंडला डाउन लाइन के किनारे करीब 10-11 वर्षीय बच्ची का शव मिला। उसकी भी पहचान नहीं हो सकी। मरने वाले आखिर कौन हैं? कहां से आए थे? कहां के रहने वाले थे? इस सभी की जानकारी के लिए पुलिस जांच में जुटी है। शिनाख्त नहीं होने पर शवों का 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि युवक मजदूर प्रतीत हो रहा है। वह बनियान पहने हुए था। महिला और बच्ची मां-बेटी प्रतीत हो रही हैं। मृतका लोअर-टीशर्ट तो किशोरी टीशर्ट और पेंट पहने हुए है। दोनों अच्छे घर की लग रही हैं। उनके ट्रेन से गिरकर मृत्यु की आशंका है।पुलिस तीनों की पहचान के लिए प्रयास में लगी हैं। फोटो सोशल मीडिया पर डाले गए हैं। आसपास के क्षेत्र से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।