{"_id":"6969f4da36b1cdad300ee566","slug":"video-three-new-ai-courses-will-be-launched-at-agra-college-2026-01-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अब इंजीनियरिंग मिलेगी एआई के साथ...आगरा काॅलेज में तीन नए पाठ्यक्रम होंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अब इंजीनियरिंग मिलेगी एआई के साथ...आगरा काॅलेज में तीन नए पाठ्यक्रम होंगे शुरू
आगरा कॉलेज के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में (एफईटी) अब छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित आधुनिक पाठ्यक्रम मई से शुरू होने जा रहा है। निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक करीब छह लाख रुपये में होती है। आगरा कॉलेज में इसका खर्च 2.20 लाख रुपये आएगा। कॉलेज प्रबंधन ने इस सत्र से तीन नए पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। इनमें एआई इन मशीन लर्निंग, एआई इन डेटा साइंस और बीटेक इन बायोटेक शामिल हैं। इनमें से दो पाठ्यक्रम एआई से जुड़े हैं, जो भविष्य की तकनीक से जुड़े हैं। डिजिटल और उसके साथ ही एआई का मिलन छात्रों के भविष्य के नए दरवाजे खोलेगा। खास बात यह है कि ये कोर्स कम फीस में उपलब्ध होंगे, जिससे कई छात्रों को भी आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने का अवसर मिलेगा। संयोजक यादवेंद्र शर्मा ने बताया कि एआई से जुड़े कोर्स लाने की तैयारी लंबे समय से चल रही थी। आने वाला समय एआई आधारित तकनीकों का है और छात्रों को उसी दिशा में सक्षम बनाना संस्थान की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस सत्र से ही इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मई में प्रवेश प्रक्रिया प्रस्तावित है। इंजीनियरिंग में इन नए विकल्पों के खुलने से छात्रों के लिए कॅरिअर के नए रास्ते तैयार होंगे और वे आधुनिक तकनीक के साथ अपने भविष्य को मजबूती दे सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।