{"_id":"6a6c29556ad8849f320bcd4d","slug":"video-traders-to-resume-protest-over-kalu-ram-mandi-closure-demand-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:कलुआ राम मंडी बंद कराने को फिर से धरने पर बैठेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:कलुआ राम मंडी बंद कराने को फिर से धरने पर बैठेंगे व्यापारी
आगरा | सिकंदरा स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी में बुधवार को व्यापारियों की बैठक हुई| इसमें सिकंदरा और बरौली अहीर मंडी के व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल हुए | व्यापारियों ने बसई की कलुआ राम मंडी को बंद करने की मांग को लेकर फिर धरना शुरु करने का फैसला लिया |
नवीन फल एवं सब्जी मंडी बरौली अहीर के उपाध्यक्ष प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि व्यापारियों ने प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के कलुआ राम मंडी के बंद कराने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया था| उन्हें 27 जुलाई तक का समय दिया था| लेकिन प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की नीयत कलुआ राम मंडी को बंद करने की नहीं है| इसलिए आज की बैठक में फैसला लिया गया है कि व्यापारी फिर से बरौली अहीर मंडी में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगें |
आलू प्याज मंडी के अध्यक्ष हरिओम दुबे ने कहा कि सिकंदरा मंडी के व्यापारी शुरू से ही बरौली अहीर मंडी के व्यापारियों के समर्थन में है| क्योंकि उन व्यापारियों की कलुआराम मंडी को बंद कराने की मांग जायज है | जरूरत पड़ी तो हम सिकंदरा मंडी में हड़ताल भी कर देंगे|
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।