{"_id":"6a5a3c699850528b7d08a32b","slug":"video-twelve-female-players-will-be-selected-for-youthball-championship-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए 12 बालिका खिलाड़ियों का होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए 12 बालिका खिलाड़ियों का होगा चयन
22 से 28 जुलाई तक गलगोटिया यूनिवर्सिटी, नोएडा में आयोजित होने वाली यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए आगरा की बालिका टीम का प्रारंभिक चयन कर लिया गया है। जिला बास्केटबॉल संघ ने 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 16 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। इनमें से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 12 खिलाड़ी चैंपियनशिप में आगरा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ. हरि सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज में चल रहा है। शिविर के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीकी दक्षता और मैच प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा, जिसके आधार पर अंतिम टीम घोषित होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।