{"_id":"6a770d618b99b16f080ba531","slug":"video-unique-protest-pothole-worshipped-and-aarti-performed-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:अनोखा विरोध... गड्ढे का पूजन कर उतारी आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा। लोहामंडी के आलमगंज में पानी की टंकी के सामने हुए चार फीट गहरे गड्ढे को एक दिन बाद भी न भरने पर सपा नेताओं ने शुक्रवार को नगर निगम के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया। सपा नेता विनय अग्रवाल, सतीश चाहर और पूर्व पार्षद राजपाल यादव ने गड्ढे का पूजन कर आरती उतारी और फूल अर्पित किए। सपा नेताओं ने गड्ढे से प्रार्थना करते हुए कहा कि जनता पर कृपा करना, किसी को नुकसान मत पहुंचाना।
विनय अग्रवाल ने कहा कि सड़कें खोखली हो चुकी हैं। स्मार्ट सिटी
लोहामंडी में गड्ढे की पूजा कर प्रदर्शन करते सपा नेता। संवाद
में एक हजार करोड़ रुपये बर्बाद किए जा चुके हैं। पूर्व पार्षद राजपाल यादव ने कहा कि नगर निगम कार्यालय के सामने गड्ढा है लेकिन एक दिन बाद भी नही
भरा गया। इस दौरान टीटू पंडित, मौनी पारेख, अशफाक अहमद, राजकुमार माहौर, मोहित यादव, हिमांशु यादव, पंकज गोयल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।