Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Aligarh News
›
अलीगढ़ के पावना ग्रुप व ताइवान की एसएमसी में हुआ करार, वैश्विक ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रॉनिक्स नवाचार के एक नए अध्याय की हुई शुरुआत
{"_id":"689de4ebea13d87a980709e9","slug":"video-algaugdhha-ka-pavana-garapa-va-taivana-ka-esaemasa-ma-haaa-karara-vashavaka-oitamatava-oura-ilkataranakasa-navacara-ka-eka-nae-athhayaya-ka-haii-sharaaata-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ के पावना ग्रुप व ताइवान की एसएमसी में हुआ करार, वैश्विक ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रॉनिक्स नवाचार के एक नए अध्याय की हुई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ के पावना ग्रुप व ताइवान की एसएमसी में हुआ करार, वैश्विक ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रॉनिक्स नवाचार के एक नए अध्याय की हुई शुरुआत
अलीगढ़ के पावना ग्रुप ने ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम इंटीग्रेशन सॉल्यूशंस कंपनी एसएमसी के साथ एक संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए। इससे वैश्विक ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रॉनिक्स नवाचार के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई।
यह संयुक्त उद्यम पावना के 54 वर्षों के ऑटोमोटिव अनुभव और एसएमसी के दशकों के इलेक्ट्रॉनिक अनुभव को एकसाथ जोड़ने का काम करेगा। यह ज्वाइंट वेंचर कंपनी ऑटोमोटिव लॉक, ईवी कंपोनेंट्स जैसे थ्रॉटल बॉडी, मोटर कंट्रोलर डैशबोर्ड (दो और तीन पहिया वाहनों के लिए) तथा ईवी चार्जिंग सिस्टम का निर्माण करेगी।
एसएमसी का प्रतिनिधित्व करते हुए कंपनी के संस्थापक साई चेंग-सुंग (रेमन) समारोह में उपस्थित रहे। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक डिज़ाइन, सिस्टम इंटीग्रेशन और आईओटी युग के समाधानों में अपने गहन अनुभव को साझा किया। 1995 में शुरू हुई एसएमसी आज एक वैश्विक तकनीकी इनोवेटर बन चुकी है, जिसने एनएफसी एंटी-काउंटरफिट टैग, मोटरसाइकिल इलेक्ट्रॉनिक लॉक, ईवी चार्जिंग समाधान और मेडिकल डिवाइस इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उत्पाद विकसित किए हैं।
पावना ग्रुप के पास अलीगढ़, औरंगाबाद, पंतनगर और हुसुर में अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र हैं और यह विश्वभर में उच्च गुणवत्ता वाले ऑटोमोटिव पार्ट्स की आपूर्ति करता है, जिसमें इग्निशन स्विच, फ्यूल टैंक कैप, ऑटो लॉक, कार्ब्युरेटर, थ्रॉटल बॉडी और अन्य पार्ट्स शामिल हैं। 4,000 से अधिक कुशल कर्मचारी पावना को ग्राहकों को “सिक्योर, फास्ट एंड बेटर” समाधान देने में सक्षम बनाते हैं।
इस अवसर पर पावना ग्रुप के एमडी स्वप्निल जैन ने कहा कि ‘‘एसएमसी के साथ यह साझेदारी ऑटोमोटिव प्रिसीजन और इनोवेशन को मिलाकर भविष्य के मोबिलिटी समाधान तैयार करने में हमारी क्षमताओं को और बढ़ाएगी
एसएमसी के प्रेसीडेंट साई ने कहा कि “भारत ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रॉनिक्स दोनों के लिए तेजी से बढ़ता हुआ बाजार है। पावना के साथ हमारा सहयोग नवाचार, गुणवत्ता और ग्राहकों के लिए अद्वितीय मूल्य को और गति देगा।” यह साझेदारी इलेक्ट्रॉकनिक सक्षम ऑटोमोटिव समाधान, स्मार्ट लॉकिंग सिस्टम, ईवी चार्जिंग तकनीक और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स इंटीग्रेशन पर केंद्रित रहेगी, जिससे वैश्विक बाजार में प्रदर्शन, सुरक्षा और विश्वसनीयता के नए मानक स्थापित होंगे।,
इस दौरान पावना ग्रुप की चेयरपर्सन आशा जैन, एमडी स्वप्निल जैन, एग्जीक्यूटिव डॉयरेक्टर प्रिया जैन, चीफ एग्जीक्यूटिव डॉयरेक्टर रविंद्र पिस्से, ताइवान की कंपनी एसएमसी के प्रेसीडेंट त्साई चेंग-त्सुंग (रेमन), चेंग याओ-एन साइ आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।