{"_id":"6a0ed29f30082c0cfb0f5fbf","slug":"video-former-pm-rajiv-gandhi-remembered-on-martyrdom-day-tributes-paid-at-anand-bhawan-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"शहादत दिवस पर याद किए पूर्व पीएम राजीव गांधी, आनंद भवन में श्रद्धासुमन किया गया अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहादत दिवस पर याद किए पूर्व पीएम राजीव गांधी, आनंद भवन में श्रद्धासुमन किया गया अर्पित
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 35 वां शहादत दिवस पर कांग्रेसियों ने उन्हें यादकर आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया। गुरुवार को आनंद भवन में आयोजित कार्यक्रम में पार्टीजनों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प-माला चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय सचिव व कांग्रेस पूर्वी जोन के प्रभारी राजेश तिवारी ने इस मौके पर कहा कि राजीव गांधी ने देश को तरक्की की राह दिखाई थी। उन्होंने दलबदल कानून, महिला सशक्तिकरण व 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार की ताकत दी थी। कहाकि पूर्व प्रधानमंत्री के प्रयास से ही देश प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ा। उन्हाेंने सामाजिक बदलाव का अनोखा कार्य किया। लोगों ने इस दौरान देश में बढ़ते आतंकवाद की निंदा करते हुए इसके विरोध में लड़ने का संकल्प भी लिया। अध्यक्षता शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी व संचालन प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने किया। इस मौके पर गंगापार अध्यक्ष अशफाक अहमद, हरिकेश त्रिपाठी, हसीब अहमद, संजय तिवारी, मंजू संत, अरशद अली, मनोज पासी, मो०हसीन, राकेश श्रीवास्तव, अनूप त्रिपाठी, सरताज अहमद, मानस शुक्ला, विनय दूबे सहित आदि लोग शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।