{"_id":"66deef079b448c4ebf04461c","slug":"video-micro-plastics-are-making-human-body-their-home-will-prove-to-have-fatal-consequences","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मानव शरीर को अपना घर बना रहे माइक्रो प्लास्टिक, साबित होंगे घातक परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मानव शरीर को अपना घर बना रहे माइक्रो प्लास्टिक, साबित होंगे घातक परिणाम
मनुष्यों के हृदय, यकृत, गुर्दे और सहित हर अंग में माइक्रो प्लास्टिक के अंश मिल रहे हैं। यह दावा पद्म श्री डॉ. अजय ने अपने एक शोध में है। डॉ. अजय के अनुसार हमारे शरीर के हर अंग में रक्त का प्रवाह होता है। ये प्लास्टिक हमारे भोजन से हमारे खून में पहुंचे गया है तो तमाम अंगों में इसका मिलना कोई हैरत की बात नहीं है।
कुछ वर्षों पहले विश्व विख्यात वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. अजय कुमार सोनकर ने माइक्रोप्लास्टिक पर किए शोध के आधार पर जिस खतरे का अंदेशा जताया था, उसके दुष्परिणाम अब दिखने लगे हैं। इधर कुछ समय से दुनिया भर से रिपोर्ट आ रही है कि मानव हृदय में माइक्रोप्लास्टिक पाया गया तो कभी मानव की यकृत में प्लास्टिक की मौजूदगी दर्ज हुई।
इन सूक्ष्म कणों के प्रसार और स्वास्थ्य पर उनके गंभीर दुष्परिणाम को लेकर चिंताएं अचानक बढ़ गई हैं। डॉ. अजय कुमार सोनकर के अनुसार हाल ही में प्रकाशित अध्ययन में न्यू मैक्सिको विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा मानव अंडकोष में माइक्रोप्लास्टिक पाए जाने के लगभग एक महीने बाद यह नया मामला प्रकाश में आया है।
डॉ. अजय तमाम अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्र पत्रिकाओं के साथ अपने शोध को साझा करते आ रहे हैं। जिनमें इन्होंने बताया कि किस प्रकार मानव सहित अन्य जीवों और वनस्पतियों में माइक्रोप्लास्टिक पहुंच रहा है। हमारे सांस लेने वाली वायु, पीने वाले जल और हमारे भोजन की थाली में ये प्लास्टिक के कण पहुंच गए हैं। ये कण इतने बारीक हैं कि वाष्पीकरण से बादलों में पहुंच जाते हैं और बारिश के द्वारा धरती के सुदूर ग्लैशियर, जंगल, पहाड़ सहित पृथ्वी के पोर-पोर में पहुंच गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।