बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अंबेडकरनगर: जहांगीरगंज रजवाहा के पक्की पटरी कटी, 200 बीघा फसल जलमग्न

अंबेडकरनगर:जहांगीरगंज रजवाहा के पक्की पटरी कटी, 200 बीघा फसल जलमग्न

Madhuvendra Sachan मधुवेंद्र सचान
Updated Thu, 06 Aug 2026 06:07 PM IST
अंबेडकरनगर: जहांगीरगंज रजवाहा के पक्की पटरी कटी, 200 बीघा फसल जलमग्न
अंबेडकरनगर: टांडा तहसील क्षेत्र के सुंथर गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जहांगीर रजवाहा की पक्की पटरी पानी के तेज बहाव के चलते कट गई। पानी के बहाव के चलते करीब 15 फिट खड़ंजा भी कट गया। देखते ही देखते नहर पानी मिट्टी और सिल्ट के साथ खेतों में भरना चालू हो गया। करीब 200 बीघा धान के खेत पानी से लबालब हो गए। पानी का बहाव अधिक होने के चलते सिंचाई विभाग की टीम काम नहीं शुरू कर पाई। विभाग के अधिकारी देर रात तक काम पूरा कराने की बात कह रहे हैं। जहांगीरगंज रजवाहा का हेड टांडा तहसील क्षेत्र के सिबलीपुर में है। सिबलीपुर से यह रजवाहा नसीरपुर, मीरूपुर, तेंदुआ, सूरापुर, सुंथर समेत अन्य तमाम गांवों से होते हुए जहांगीरगंज तक करीब 62 किमी की दूरी तक फैली है। इन दिनों नहर में पूरी क्षमता के साथ पानी चल रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर नहर की बाईं पटरी से अचानक पानी का रिसाव खेतों की ओर होना शुरू हो गया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक पानी के तेज बहाव के चलते रजवाहा का पक्का किनारा व पास में बना बंधा और खड़ंजा कटना शुरू हो गया। धीरे-धीरे रजवाहा पटरी करीब 15 फिट तक कट गई और खेत सिल्ट व पानी से लबालब होने लगे। इससे सुंथर, हसनपुर, संसारीपुर और अकूतपुर के तमाम किसानों की करीब 200 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: फिरोजाबाद में बारिश का कहर, भरभराकर गिरी कच्चे मकान की छत; मलबे में दबा पूरा परिवार

06 Aug 2026

कानपुर: रिमझिम बारिश से सुहाना हुआ मौसम, चकेरी-लाल बंगला समेत कई इलाकों में जलभराव

06 Aug 2026

Meerut: कांवड़ियों के सैलाब से केसरिया हुआ मोदीपुरम हाईवे, गूंजे बोल बम के जयघोष

06 Aug 2026

कैथल-कुरुक्षेत्र रोड पर कांवड़ियों से भरे टेंपो का टायर फटा, तीन गंभीर घायल पीजीआई रेफर

06 Aug 2026

DDU दीक्षांत में बच्चों के नृत्य से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

06 Aug 2026
विज्ञापन

Video: लखनऊ के डाली बाग में हुई जमकर बारिश, गर्मी से मिली राहत

06 Aug 2026

Video: बलरामपुर में बेसिक हिप आर्थोप्लास्टी पाठ्यक्रम से कूल्हा सर्जरी को मिलेगा बढ़ावा

06 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: नहर की पटरी कटने से मार्ग पर भरा पानी, 100 बीघा धान की फसल भी जलमग्न हुई

06 Aug 2026

VIDEO: अयोध्या के प्राथमिक विद्यालयों में कीचड़-जलभराव से बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी

06 Aug 2026

VIDEO: दरियाबाद में दीवार ढहने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत, कई बच्चे घायल

06 Aug 2026

कानपुर: रावतपुर में शटरिंग खोलते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

06 Aug 2026

रोहतक के महम में बिजली निगम कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

06 Aug 2026

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर अजब नजारा, मरम्मत कार्य के दौरान दिखा अनोखा कारनामा

06 Aug 2026

अमर उजाला की ओर से हिसार के गांव धांसू राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया अपराजिता कार्यक्रम

06 Aug 2026

कानपुर: हर हर महादेव के जयकारों के साथ गूंजा मंधना फ्लाईओवर, औरैया के युवकों ने उठाई कांवड़

06 Aug 2026

VIDEO: यूपी डीजीपी राजीव कृष्णा के पिता की निकली अंतिम यात्रा, कंधा देते परिवार और पुलिस विभाग के लोग

06 Aug 2026

VIDEO: ताजमहल के पास हैंडीक्राफ्ट शोरूम में भीषण आग, जल गया लाखों का कीमती सामान

06 Aug 2026

Meerut: कांवड़ यात्रा में भूत के मुखौटों और नरमुंड मालाओं की बढ़ी मांग

06 Aug 2026

Saharanpur: कांवड़ यात्रा पर चढ़ा महादेव का रंग, नीलकंठ ध्वज की बढ़ी मांग

06 Aug 2026

Baghpat: गंगोत्री में लापता भाई की याद में केदारनाथ मंदिर की कांवड़, सलामती की प्रार्थना

06 Aug 2026

Chintpurni Temple: मां चिंतपूर्णी के दरबार से रिलीज हुई उमंग शर्मा की नई भेंट 'मेरी लाडली चिंतपूर्णी'

06 Aug 2026

DDU गोरखपुर में थिएटर डिप्लोमा शुरू, 30 सीटों पर आवेदन

06 Aug 2026

जालंधर में तेज बरसात से मिली उमस से राहत, जलभराव से बढ़ी दिक्कत

06 Aug 2026

रोहतक में सफाई कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल, सड़कों पर कचरा

06 Aug 2026

राप्ती-सरयू का जलस्तर बढ़ा, दियारा में अलर्ट

06 Aug 2026

यमुनानगर में सेक्टर-17 में तेज रफ्तार पोरशे डिवाइडर, पोल और बिजली के खंभे से टकराकर पलटी, एक गंभीर

06 Aug 2026

फतेहाबाद के टोहाना में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू, 13 मई के समझौते को लागू करने की मांग

06 Aug 2026

बहादुरगढ़ में तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल पर डटे नगर परिषद कर्मचारी, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

दिल्ली: पटेल नगर थाने में लगी आग, कोई जानमाल का नुकसान नहीं

06 Aug 2026

VIDEO: बसपा सुप्रीमो मायावती ने उमा शंकर सिंह को दी श्रद्धांजलि, किए अंतिम दर्शन

06 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed