{"_id":"6a785174969f7c5eec070937","slug":"video-abdakaranagara-ma-bramatha-ma-fatha-sa-ltaka-mal-mahal-ka-shava-hataya-ka-aarapa-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में बरामदे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में बरामदे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
अंबेडकरनगर में अकबरपुर क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर में रविवार को 29 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामदे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
भीटी थाना क्षेत्र के रिउना निवासी हरिनाथ के मुताबिक, उनकी बहन अंतिम जायसवाल का विवाह 19 जून 2018 को मोहिद्दीनपुर निवासी विपिन जायसवाल के साथ हुआ था। आरोप है कि पिछले करीब एक वर्ष से विपिन का किसी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी अंतिम को होने पर उसने विरोध किया, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद और मनमुटाव होने लगा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।