{"_id":"69f3162e9093c2a07e052d33","slug":"video-abdakaranagara-ma-savatha-ma-upabhakatao-na-bjal-samasayao-para-jataii-narajaga-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में संवाद में उपभोक्ताओं ने बिजली समस्याओं पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में संवाद में उपभोक्ताओं ने बिजली समस्याओं पर जताई नाराजगी
अंबेडकरनगर में अमर उजाला कार्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में बिजली व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। उन्होंने खराब आपूर्ति और शिकायतों के निस्तारण में देरी पर नाराजगी जताई। उपभोक्ताओं ने कहा कि नियमित बिल भुगतान के बावजूद उन्हें बेहतर आपूर्ति नहीं मिल रही है। कई क्षेत्रों में जेई फोन तक नहीं उठाते और शिकायतें अनसुनी रह जाती हैं। स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं पर भी बात हुई, जिसमें बिल जमा करने के बाद भी आपूर्ति चालू होने में सात से आठ घंटे लगने की शिकायत की गई। बृजेश मिश्रा ने कहा, "शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी रहती है।" सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धार्थ ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाते समय बिल स्पष्टीकरण का वादा किया गया था, लेकिन बिल ज्यादा आ रहे हैं। उन्होंने कहा, "इसमें शासन प्रशासन को सुधार करना चाहिए।" उपभोक्ताओं ने व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही तय करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।