{"_id":"69edb4d2e84051832f025028","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-bhajapa-parathasha-athhayakashha-pakaja-cathhara-haaa-bhavaya-savagata-patal-paratama-para-kaya-malyarapanae-2026-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- अगर कार्यकर्ता ठान लें, तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- अगर कार्यकर्ता ठान लें, तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रविवार को जिले का एक दिवसीय दौरा किया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला कार्यक्रम रहा। लोहिया भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने और एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। गलत काम पर कार्यकर्ताओं को डांट भी पड़ती है और खुद भी सुनना पड़ता है।
अगर कार्यकर्ता ठान लें, तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता उनके लिए समान है और सभी को साथ लेकर चलना ही संगठन की प्राथमिकता है। केवल अंबेडकरनगर ही नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में भाजपा को मजबूत किया जा सकता है। इसके लिए जमीनी स्तर पर काम करना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को योजनाओं में प्राथमिकता दी गई है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत मिलने वाला आरक्षण महिलाओं का अधिकार है, यह किसी पर एहसान नहीं है। उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे इस बिल का नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों का विरोध कर रहे हैं। इससे महिलाओं में नाराजगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।