{"_id":"6a0c48eb7bbdda0534020160","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-janaganaena-dayata-ma-avayavasathao-para-bhaugdhaka-shakashhaka-ghata-itajara-sa-bugdhha-narajaga-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में जनगणना ड्यूटी में अव्यवस्थाओं पर भड़के शिक्षक, घंटों इंतजार से बढ़ी नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में जनगणना ड्यूटी में अव्यवस्थाओं पर भड़के शिक्षक, घंटों इंतजार से बढ़ी नाराजगी
जनगणना सर्वे कार्य को लेकर मंगलवार को तहसील सभागार जलालपुर में जलालपुर और भियांव ब्लॉक के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र एवं किट वितरण के लिए बुलाया गया था, लेकिन अव्यवस्थाओं के कारण शिक्षकों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
सुबह करीब 10 बजे से बड़ी संख्या में शिक्षक तहसील सभागार पहुंच गए थे, लेकिन दोपहर दो बजे तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे शिक्षकों में नाराजगी बढ़ गई। उमस भरी गर्मी और भीड़ के बीच शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
महिला शिक्षकों ने बताया कि कई लोग छोटे बच्चों को साथ लेकर पहुंचे थे, लेकिन वहां न तो बैठने की समुचित व्यवस्था थी और न ही पीने के पानी एवं पंखों की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शिक्षकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रशासन उनसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां तो लेता है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था तक नहीं की जाती। उनका कहना था कि इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों को बुलाने से पहले तहसील प्रशासन को बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने चाहिए थे। अव्यवस्थाओं को लेकर शिक्षकों में पूरे समय नाराजगी और असंतोष का माहौल बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।