{"_id":"6a0c3486dd88e453e1054ece","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-sharata-sarakata-sa-lga-aaga-aathha-ghata-ka-mashakakata-ka-btha-paya-gaya-kab-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
टांडा कोतवाली के सामने स्थित टोनी सरदार के घर में सोमवार को शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना मिलते ही टांडा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी, सीओ सिटी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा नुकसान टल गया। पुलिस और फायर विभाग की तत्परता से आसपास के मकानों को भी सुरक्षित बचा लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।