{"_id":"6a0c338244cd93c16708e126","slug":"video-video-vathha-avathha-saltara-hausa-para-bhaugdhaka-shakaracaraya-bl-gaya-ka-rakashha-na-karana-val-ka-vata-naha-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: वैध-अवैध स्लॉटर हाउस पर भड़के शंकराचार्य, बोले- गाय की रक्षा न करने वालों को वोट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: वैध-अवैध स्लॉटर हाउस पर भड़के शंकराचार्य, बोले- गाय की रक्षा न करने वालों को वोट नहीं
गो रक्षा राष्ट्रीय महाभियान यात्रा के तहत मंगलवार को जलालपुर के छत्रपति शिवाजी तिराहे पर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सुभाष राय, सपा प्रवक्ता राजितराम यादव और विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया।
मीडिया से बातचीत के दौरान शंकराचार्य ने गो संरक्षण को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “जो गाय की रक्षा नहीं कर सकता, उसे हम वोट नहीं करेंगे।” स्लॉटर हाउस के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि “वैध और अवैध स्लॉटर हाउस जैसी कोई व्यवस्था धर्मसम्मत नहीं है। वेदों में इसकी कोई जगह नहीं है।”
उन्होंने कहा कि गोवंश भारतीय संस्कृति और आस्था का केंद्र है तथा उसकी रक्षा समाज और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से गो सेवा और संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय गविष्ठि यात्रा के 17 दिन पूरे हो चुके हैं। 3 मई को गोरखपुर से शुरू हुई यह यात्रा अब तक पूर्वांचल के 13 जिलों और 75 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजर चुकी है। मंगलवार को यात्रा अंबेडकरनगर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं और समर्थकों ने स्वागत किया। इस दौरान यात्रा के प्रदेश प्रभारी संजय शेखर मिश्र, अवध अंचल प्रभारी राकेश तिवारी, आलोक सिंह यादव, राजितराम यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।