{"_id":"6a3e4b12850d1da5ef08f246","slug":"video-video-khaugdha-dasaema-ma-pachha-sa-ghasa-bika-pata-patana-ka-mata-bta-gabhara-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खड़े डीसीएम में पीछे से घुसी बाइक, पति-पत्नी व बेटे की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खड़े डीसीएम में पीछे से घुसी बाइक, पति-पत्नी व बेटे की दर्दनाक मौत
अहिरौली क्षेत्र के पियारेपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे सड़क किनारे खड़े डीसीएम में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
जनपद अयोध्या के गोसाईगंज के गौवहनिया निवासी सुरेंद्र कुमार (36) अपनी पत्नी सरिता (34) व पुत्र सत्यम (10) के साथ शुक्रवार सुबह मोटर साइकिल से अंबेडकरनगर के जिला अस्पताल में भर्ती अपनी सास का हालचाल जानने आ रहे थे। सरिता का मायका अहिरौलीक्षेत्र के खरगपुर गांव में है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीसीएम का एक चक्का पंचर हो गया था जिसके कारण वह सुबह से सड़क किनारे खड़ा था। परिवार जब पियारेपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तभी सड़क किनारे खड़े एक डीसीएम से उनकी बाइक पीछे से जा टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुरेंद्र कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि पत्नी सरिता और पुत्र सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही अहिरौली थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल और फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान सरिता की मौत हो गई और कुछ देर बाद सत्यम की भी मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।