{"_id":"688881c2e8b7765aba008a6f","slug":"video-video-nagapacama-para-shava-mathara-ma-umaugdha-sharathathha-ka-salb-darana-sa-ka-gaii-nagarana-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नागपंचमी पर शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नागपंचमी पर शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना
नागपंचमी के पावन अवसर पर जिले भर के शिवालयों में मंगलवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। खासतौर पर अकबरपुर स्थित शिव बाबा धाम में भारी संख्या में कांवड़ियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी की गई ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
जिले के अन्य प्रमुख शिव मंदिरों जैसे जलालपुर, भीटी, टांडा और जहांगीरगंज क्षेत्र के मंदिरों में भी पूरे दिन भक्तों का आना-जाना बना रहा। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।
श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दूध, बेलपत्र, गंगाजल व पुष्प आदि अर्पित कर शिवलिंग का अभिषेक किया। वहीं, कई भक्तों ने अपने घरों पर रुद्राभिषेक व शिव चालीसा का पाठ कर पुण्य अर्जित किया।
स्थानीय व्यापारियों ने मंदिरों के पास फूल, बेलपत्र, प्रसाद और पूजा सामग्री की दुकानों के जरिए मेले जैसा माहौल बना दिया। महिला श्रद्धालु भी पारंपरिक वेशभूषा में भारी संख्या में मंदिरों में नजर आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।