{"_id":"6a156a0d9f8ef505440a40d4","slug":"video-aakha-para-paugdha-raha-l-asara-amatha-ma-44-dagara-tapamana-ma-bugdhha-natara-ka-bmaraya-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"आंखों पर पड़ रहा लू असर, अमेठी में 44 डिग्री तापमान में बढ़ीं नेत्रों की बीमारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों पर पड़ रहा लू असर, अमेठी में 44 डिग्री तापमान में बढ़ीं नेत्रों की बीमारियां
अमेठी में लगातार बढ़ रहे तापमान ने लोगों की आंखों की परेशानी बढ़ा दी है। भीषण गर्मी और लू के कारण आंखों का पानी सूख रहा है। इससे आंखों में लालपन, जलन और संक्रमण की शिकायत तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि लापरवाही बरतने पर आंखों की रोशनी तक प्रभावित हो सकती है।
जिले में कई दिनों से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। चिलचिलाती धूप, गर्म हवाएं और धूल-गुब्बार का असर अब लोगों की आंखों पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 40 से 50 मरीज आंखों में दर्द, जलन, लाली और सूजन जैसी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं।
नेत्र रोग विशेषज्ञ मरीजों को आई ड्रॉप देने के साथ आंखों को नियमित ठंडे पानी से धोने की सलाह दे रहे हैं। नेत्र सर्जन डॉ. राजीव वैश्य ने बताया कि तेज धूप और गर्म हवा के सीधे संपर्क में आने से आंखों की नमी कम हो जाती है। इससे ड्राई आई, एलर्जी और संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। लगातार मोबाइल, टीवी और लैपटॉप स्क्रीन देखने वाले लोगों में यह समस्या और गंभीर हो रही है। कई मरीजों में आंखों की जलन के साथ सिरदर्द, चक्कर, बुखार और उल्टी-दस्त जैसी शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। बाहर निकलते समय धूप का चश्मा पहनने, आंखों को बार-बार ठंडे पानी से धोने और बिना डॉक्टर की सलाह के दवा इस्तेमाल न करने की अपील की गई है। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में मौसम जनित बीमारियों के इलाज के लिए पर्याप्त दवाएं और गंभीर मरीजों के उपचार की पूरी व्यवस्था की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।