Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO: घर-घर पहुंच रहे प्रगणक, कुछ छिपा रहे संपत्ति का ब्योरा, मोबाइल एप से दर्ज हो रहीं 33 बिंदुओं की जानकारी
{"_id":"6a1580f8ce3c6849070df9cb","slug":"video-video-ghara-ghara-pahaca-raha-paraganaeka-kachha-chhapa-raha-sapatata-ka-byara-mabil-epa-sa-tharaja-ha-raha-33-bthao-ka-janakara-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घर-घर पहुंच रहे प्रगणक, कुछ छिपा रहे संपत्ति का ब्योरा, मोबाइल एप से दर्ज हो रहीं 33 बिंदुओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घर-घर पहुंच रहे प्रगणक, कुछ छिपा रहे संपत्ति का ब्योरा, मोबाइल एप से दर्ज हो रहीं 33 बिंदुओं की जानकारी
जनगणना 2027 के तहत जिले में मकान गणना अभियान तेज हो गया है। गांवों से लेकर नगर निकायों तक प्रगणक हाथ में नक्शा और मोबाइल लेकर घर-घर पहुंच रहे हैं। भवनों की नंबरिंग के साथ परिवारों से जुड़ी 33 बिंदुओं की जानकारी एचएलओ एप पर ऑनलाइन दर्ज की जा रही है।
मंगलवार को नगर पालिका गौरीगंज के वार्ड नंबर 16 में सुबह 11 बजे प्रगणक आशुतोष मिश्र सर्वे करते नजर आए। उन्होंने बताया कि गणना को त्रुटिरहित बनाने के लिए सैटेलाइट और नजरी नक्शों का सहारा लिया जा रहा है। एक प्रगणक को 150 से 200 मकानों की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन उनके हिस्से में करीब 400 मकान आए हैं। अब तक वह 185 भवनों की गणना पूरी कर चुके हैं।
बताया कि प्रत्येक भवन पर नंबर अंकित करने के साथ परिवार के मुखिया का नाम और अन्य जरूरी जानकारियां दर्ज की जा रही हैं। हालांकि सर्वे के दौरान कुछ लोग पूरी जानकारी दे रहे हैं, जबकि कई लोग चारपहिया वाहन, घर में लगी टाइल्स या अन्य सुविधाओं की जानकारी देने में हिचक रहे हैं। बताया कि जिन मकानों में दुकान और घर का रास्ता अलग-अलग है, वहां दुकान और मकान की अलग-अलग गणना की जा रही है।
तकनीकी या क्षेत्रीय समस्या आने पर अधिकारियों की मदद ली जा रही है। स्थानीय निवासी जलेश्वर सिंह ने बताया कि सर्वे टीम को सभी जरूरी जानकारियां दी गईं। वहीं तहसीलदार सूरज प्रताप सिंह ने लोगों से सही सूचना उपलब्ध कराने की अपील करते हुए कहा कि जनगणना का यह अभियान भविष्य की योजनाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।