{"_id":"6a85e3a42506ad61130de8e4","slug":"video-amatha-jalbharava-ma-makana-dhaha-vathayavata-sa-upa-makhayamatara-na-ka-bta-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी: जलभराव में मकान ढहा, उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मदद के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: जलभराव में मकान ढहा, उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मदद के निर्देश दिए
नरेंद्र आर्य
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:37 PM IST
Link Copied
भेटुआ के संड़िला गांव में जलभराव से कच्चा मकान ढहने के मामले में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विद्यावती शर्मा (80) से फोन पर बातचीत कर उनका हाल जाना। उन्होंने बुजुर्ग महिला को चिंता न करने का भरोसा दिलाया और अधिकारियों को तत्काल राहत व सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
अमर उजाला में 18 अगस्त की खबर प्रकाशित होने के बाद उप मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को पीड़िता की जरूरतों का आकलन कर नियमानुसार सहायता देने और पात्रता के आधार पर आवास समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्राम्य विकास विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
सोमवार सुबह जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जलभराव के कारण विद्यावती के कच्चे मकान की दीवार ढह गई थी। हादसे में वह बाल-बाल बच गईं। ग्रामीणों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। पति राजपति शर्मा की करीब 12 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद से वह अकेली रह रही हैं।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में जल निकासी का रास्ता नहीं होने से लगातार जलभराव है। पड़ोसी उदयराज प्रजापति का भुसैला भी ढहने की कगार पर है। ग्रामीणों ने जल निकासी की व्यवस्था और विद्यावती को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।