{"_id":"69997d24d91f7d132d0342ad","slug":"video-amatha-ma-esadaema-ka-khalfa-athhavakatao-na-kaya-paratharashana-patal-thahana-sa-garamaya-mahal-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन से गरमाया माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन से गरमाया माहौल
अमेठी में मुसाफिरखाना तहसील में न्यायिक कार्य लंबे समय से प्रभावित चल रहा है। शनिवार को अधिवक्ताओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। एसडीएम अभिनव कनौजिया के विरोध में अधिवक्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शन के चलते पूरे दिन न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप रहा, जिससे वादकारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
अधिवक्ताओं का आंदोलन 30 दिसंबर से लगातार जारी है। बार एसोसिएशन के नेतृत्व में चल रहे इस विरोध में रोजाना बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हो रहे हैं। शनिवार को बार अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल की अगुवाई में अधिवक्ता तहसील परिसर में एकत्र हुए। हाथों में तख्तियां लेकर उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और अपनी मांगों को दोहराया।
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर एसडीएम का पुतला जलाया। पुतला दहन होते ही परिसर में नारेबाजी तेज हो गई। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक रवैये के कारण न्यायिक कार्य बाधित है। उनका कहना रहा कि समस्याओं का समाधान नहीं होने से उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक विरोध जारी रहेगा।
न्यायिक कार्य बंद रहने से वादकारियों को निराशा हाथ लगी। कई लोग दूर-दराज गांवों से अपने मामलों की सुनवाई के लिए पहुंचे थे, मगर कामकाज न होने से बिना सुनवाई लौटना पड़ा। वादकारियों ने कहा कि बार-बार तारीख पड़ने से समय और धन दोनों का नुकसान हो रहा है।
तहसील परिसर में एहतियातन पुलिस बल मौजूद रहा। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लगातार जारी आंदोलन से तहसील में कामकाज ठप पड़ा है और आमजन राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।