{"_id":"6a05cf1d818e5eb27e02be20","slug":"video-amatha-ma-mahal-cakatasaka-naha-jal-asapatal-ma-bhataka-raha-garabhavata-oura-maraja-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में महिला चिकित्सक नहीं, जिला अस्पताल में भटक रहीं गर्भवती और मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में महिला चिकित्सक नहीं, जिला अस्पताल में भटक रहीं गर्भवती और मरीज
अमेठी में जिला अस्पताल में महिला चिकित्सक नहीं होने से महिला मरीजों और गर्भवतियों की परेशानी बढ़ गई है। ओपीडी से लेकर सिजेरियन तक की सेवाएं प्रभावित हैं। पिछले करीब 12 दिनों से संबद्ध महिला रोग विशेषज्ञ अवकाश पर हैं। ऐसे में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं को बिना उपचार लौटना पड़ रहा है या फिर निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में पहले सीएचसी की दो महिला रोग विशेषज्ञों की संबद्धता की गई थी। इनमें से डॉ. पुलक यादव की संबद्धता फरवरी में समाप्त कर उन्हें जगदीशपुर में नियमित तैनाती दे दी गई। इसके बाद डॉ. रुचिका सेठ सप्ताह में तीन दिन ओपीडी देख रही थीं। अस्पताल में प्रतिदिन 70 से 100 महिला मरीज पहुंचती हैं। दोनों चिकित्सकों की मौजूदगी में रोज तीन से चार सिजेरियन भी होते थे। महिला चिकित्सक के अवकाश पर जाने के बाद सामान्य जांच और उपचार तक प्रभावित हो गया है। अस्पताल पहुंचने वाली महिलाओं को निजी चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ रहा है।
गौरीगंज के पाठक का पुरवा निवासी सविता पाठक ने बताया कि महिला चिकित्सक नहीं मिलने पर अब निजी अस्पताल जाना पड़ रहा है। चंदईपुर की श्यामावती ने कहा कि सरकारी जांच के बाद भी निजी अस्पतालों में दोबारा जांच और दवाओं के नाम पर खर्च बढ़ जाता है। रामदासपुर बाहापुर की विजय लक्ष्मी ने बताया कि कई दिन से अस्पताल आ रहीं हूं। अब निजी अस्पताल जाना पड़ेगा। भटगवां की श्वेता मिश्रा ने बताया कि कई दिनों से अस्पताल के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन महिला चिकित्सक नहीं मिल रहीं।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि महिला चिकित्सक की तैनाती के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी और शासन को पत्र भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।