{"_id":"6a05dc00fa013e0a3400d1d5","slug":"video-amatha-ma-aparajata-karayakarama-ma-chhatarao-na-sakha-aatamarakashha-ka-gara-vashashhajania-sa-jana-safalta-ka-rasata-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, विशेषज्ञों से जाना सफलता का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, विशेषज्ञों से जाना सफलता का रास्ता
अमेठी में गौरीगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा, योगाभ्यास और कॅरिअर काउंसलिंग की जानकारी दी गई। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ ताइक्वांडो और जूडो के शुरुआती दांव सीखे।
प्रशिक्षक ज्योतिका मिश्रा ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के कई आसान और जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने हाथ पकड़ने पर खुद को छुड़ाने, सामने से धक्का मिलने पर संतुलन बनाए रखने के तरीके बताए। कहा कि नियमित अभ्यास से आत्मविश्वास बढ़ता है और कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने आत्मरक्षा के दांव का अभ्यास भी किया।
सहायक सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने छात्राओं को कॅरिअर चयन और लक्ष्य निर्धारण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपराजिता का अर्थ कभी पराजित न होने वाली शक्ति है। बेटियां अपनी क्षमता पहचानें और लक्ष्य तय कर उसी दिशा में मेहनत करें। कौशल विकास मिशन के तहत कई रोजगारपरक कोर्स संचालित हो रहे हैं, जिनसे छात्राएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। प्रधानाचार्य संगीता ने कहा कि आत्मरक्षा और शिक्षा दोनों बेटियों को आत्मनिर्भर बनाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।