{"_id":"6a267f92b96453c8e702b580","slug":"video-amatha-ma-parashhatatama-masa-ma-bb-makatanatha-thhama-ma-aasatha-ka-bhaugdha-jalbhashhaka-va-tharashana-ka-umaugdha-raha-sharathathhal-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में पुरुषोत्तम मास में बाबा मुकुटनाथ धाम में आस्था की भीड़, जलाभिषेक व दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में पुरुषोत्तम मास में बाबा मुकुटनाथ धाम में आस्था की भीड़, जलाभिषेक व दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु
अमेठी में पुरुषोत्तम मास (अधिमास) के चलते जिले के प्रसिद्ध प्राचीन बाबा मुकुटनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर पहुंच गई है। ग्राम पंचायत ताला महादेवन स्थित इस ऐतिहासिक शिवधाम में दूर-दराज से श्रद्धालु जलाभिषेक और दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। विशेष बात यह है कि यहां स्थापित शिवलिंग की आकृति दक्षिण भारत के रामेश्वरम स्थित शिवलिंग की झलक देती है, जिससे इसकी धार्मिक महत्ता और बढ़ जाती है।
स्थानीय लोगों और मंदिर के महांथ शिव मंगल गिरि के अनुसार बाबा मुकुटनाथ धाम का इतिहास महाभारत काल से भी पूर्व का माना जाता है। मान्यता है कि वनवास के दौरान पांडव इस वन क्षेत्र से गुजरे थे और यहां शिवलिंग की पूजा कर अपना मुकुट अर्पित किया था। तभी से यह स्थान बाबा मुकुटनाथ धाम के नाम से प्रसिद्ध हो गया। मंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान शिवलिंग की गहराई जानने के लिए काफी खुदाई कराई गई, लेकिन इसका आधार नहीं मिल सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह शिवलिंग धरती में कितनी गहराई तक स्थापित है, इसका आज तक सही पता नहीं चल पाया है।
पुरुषोत्तम मास में धाम परिसर में श्रीमद्भागवत कथा, शिवपुराण, रामचरितमानस पाठ और धार्मिक प्रवचनों का आयोजन चल रहा है। श्रद्धालु कथा श्रवण के साथ पूजन-अर्चन कर कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सूखा या अकाल जैसी स्थिति में शिवलिंग को जल से पूर्ण रूप से ढककर विशेष पूजा की जाती है, जिसके बाद अच्छी वर्षा होने की मान्यता है। महाशिवरात्रि पर यहां 50 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं, जबकि पुरुषोत्तम मास में भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।