{"_id":"6a05a2cc65ac8df8cd0ac58c","slug":"video-amatha-ma-samara-kapa-ma-bcaca-na-sajaii-bjara-sakha-yatayata-ka-nayama-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में समर कैंप में बच्चों ने सजाई बाजार, सीखे यातायात के नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में समर कैंप में बच्चों ने सजाई बाजार, सीखे यातायात के नियम
अमेठी में परिषदीय विद्यालयों में चल रहे भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने सीखने के साथ मनोरंजन का अनूठा अनुभव प्राप्त किया। विभिन्न विद्यालयों में वर्चुअल सिटी टूर, बाजार में खरीदारी, मोलभाव, संवाद कौशल और यातायात नियमों पर आधारित गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने रोल प्ले के जरिए वास्तविक जीवन की परिस्थितियों को समझा। कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में बच्चों ने बाजार का जीवंत दृश्य प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने दुकानों की सजावट की और खरीदारी व मोलभाव का अभ्यास किया। शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ ग्राहक बनकर खरीदारी की। बालिकाओं ने रंगोली बनाकर कार्यक्रम में रंग भर दिए। गतिविधि के बाद बच्चों ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों पर आकर्षक पोस्टर तैयार किए। एलबीडी लैब में तकनीकी अनुदेशक स्नेहा शुक्ला ने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी और सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रभारी अध्यापक संजीव कुमार, संकुल शिक्षक देवांशु सिंह, अवनीश कुमार वर्मा, विजय प्रताप यादव, गणेश शर्मा, लालती, शिवकरन गुप्ता तथा रसोइया रिपु मौर्य ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनारी में बच्चों को वर्चुअल सिटी गतिविधि के माध्यम से शहर की संरचना और व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय कस्तूरीपुर में छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों पर आधारित पोस्टर बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। पीएम श्री विद्यालय सवनगी में दुकानदार और ग्राहक के बीच संवाद आधारित गतिविधि आयोजित की गई, जिससे बच्चों में भाषा कौशल और आत्मविश्वास का विकास हुआ। इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय भादर द्वितीय, कम्पोजिट विद्यालय नेवढ़िया और कम्पोजिट विद्यालय हारीपुर सहित अन्य विद्यालयों में भी समर कैंप की विविध गतिविधियां उत्साहपूर्वक आयोजित की गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।