{"_id":"6819c923f8b9b930e80d1b1d","slug":"video-amatha-ma-shatha-samaraha-ma-mamal-kahasana-ma-khana-sagharashha-gal-lgana-sa-yavaka-ghayal-halta-najaka-2025-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में शादी समारोह में मामूली कहासुनी में खूनी संघर्ष, गोली लगने से युवक घायल... हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में शादी समारोह में मामूली कहासुनी में खूनी संघर्ष, गोली लगने से युवक घायल... हालत नाजुक
यूपी के अमेठी में सोमवार देर रात शादी समारोह में मामूली वाद-विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चल गई। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के तुनियातर मजरे कस्थुनी पश्चिम गांव की है। खौदिया गांव निवासी राजदुलार यादव ने बताया कि उनकी मौसी का पुत्र संजय यादव अपने चाचा की लड़की की शादी में गया था। वहां भद्दौर गांव के निवासी संतोष यादव, सुनील यादव, शैलेन्द्र यादव और उनके कुछ साथियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विवाद के दौरान शैलेंद्र यादव ने संजय यादव पर फायर कर दिया। इससे वह घायल हो गया। घायल संजय को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुसाफिरखाना लाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर और फिर वहां हालत चिंताजनक होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि मामले में शैलेन्द्र यादव, संतोष यादव, सुनील यादव सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार का पूरे मामले में कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।