{"_id":"6a82ef7a74c45dbb33089c53","slug":"video-amatha-sata-sahab-12-sal-pahal-mal-patata-kabja-naha-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी सिटी: साहब.. 12 साल पहले मिला पट्टा, कब्जा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी सिटी: साहब.. 12 साल पहले मिला पट्टा, कब्जा नहीं
अमेठी सिटी: साहब.. वर्ष 2014 में पट्टा मिला था। उसके बाद से लगातार लेखपाल और तहसील के चक्कर काट रहा हूं, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। न ही कोई राजस्वकर्मी आज तक नापने गया और न ही कब्जा दिलाया गया। यह पीड़ा मुसाफिरखाना तहसील के दादरा निवासी रामचंद्र मौर्य ने गौरीगंज तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई कर रहे जिलाधिकारी संजय चौहान व पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. से कहते हुए कब्जा दिलाने की मांग रखी।
गौरीगंज निवासी विजय विश्कर्मा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के विपक्षी जबरन उनका शौचालय तोड़कर रास्ता बना लिए हैं। विपक्षियों के दबाव में न तो पुलिस कोई कार्रवाई कर रही है और न ही तहसील से। 50 से अधिक बार अफसरों की दौड़ लगा चुके हैं, न्याय मिलने के बजाय सिर्फ मुकदमा मिला। पचेहरी गांव निवासी संजना ने बताया कि उनके पिता की 21 दिसंबर 2025 को सीवान स्थित एक नलकूप में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के दौरान विसरा सुरक्षित किया गया, करीब आठ माह बीतने को है, लेकिन अभी तक विसरा रिपोर्ट नहीं आई। जिससे आर्थिक सहायता नहीं मिल पा रही है। मुसाफिरखाना के रानीगंज निवासी सफीकुल निशा ने बताया कि तीन माह पूर्व उनके बेटे शईम की कादूनाला में डूबने से मौत हो गई थी। उसके बाद से वह आर्थिक सहायता के लिए तहसील व जिला मुख्यालय का चक्कर काट रहीं हैं, कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
80 शिकायतों में सिर्फ आठ का निस्तारण
गौरीगंज में दिवस के दौरान आईं कुल 26 शिकायतें में से तीन का मौके पर निस्तारण कराया गया। वहीं मुसाफिरखाना में 14 शिकायतों के सापेक्ष एक, अमेठी में 18 शिकायतों के सापेक्ष एक और तिलोई में आईं 22 शिकायतों में से तीन का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए दिवसाधिकारियों ने पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर भेजी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।