{"_id":"6a311c8b63a3064284008811","slug":"video-safaii-saparatasa-kalja-ma-cayanata-haaa-amatha-ka-ll-vashhanae-shakashhaka-oura-kashhataravasaya-ma-khasha-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज में चयनित हुआ अमेठी का लाल विष्णु, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज में चयनित हुआ अमेठी का लाल विष्णु, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी
अमेठी में कंपोजिट विद्यालय, कठौरा के छात्र विष्णु जोगी का चयन मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई (इटावा) में कक्षा नौ में प्रवेश के लिए हुआ है। छात्र की उपलब्धि पर शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।
हसनगंज कठौरा निवासी सुमेरे के पुत्र विष्णु जोगी ने कक्षा आठ उत्तीर्ण करने के बाद उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज सोसायटी की चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल की। कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त करने के आधार पर उनका चयन किया गया है।
विष्णु की सफलता में प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर सिंह, सहायक अध्यापक एवं कोच अविनाश पासी तथा खंड शिक्षा अधिकारी राम ललित के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चयन की सूचना मिलने पर विकास क्षेत्र के शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर छात्र को मिठाई खिलाई और फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एआरपी अरविंद पांडेय, वीरेंद्र वर्मा, अभिषेक पांडेय सहित बीआरसी और एआरपी जगदीशपुर का स्टाफ मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।