{"_id":"6a364b489d66a2c7420023f9","slug":"video-video-aaja-tana-kathara-para-haga-nata-parakashha-shamal-haga-913-abhayaratha-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: आज तीन केंद्रों पर होगी नीट परीक्षा, शामिल होंगे 913 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: आज तीन केंद्रों पर होगी नीट परीक्षा, शामिल होंगे 913 अभ्यर्थी
नीट-यूजी परीक्षा को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर 913 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए हैं।
परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य केडी मिश्र ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रवेश से पूर्व बायोमेट्रिक सत्यापन, पहचान पत्र का मिलान और सघन जांच की जाएगी। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा संचालन से जुड़े दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार अतिरिक्त समय की सुविधा मिलेगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज की अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। एआरएम के अनुसार प्रवेश पत्र दिखाने पर अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में 50 प्रतिशत किराया छूट का लाभ मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।