{"_id":"69c3e26e7ac5476572075418","slug":"video-video-amatha-bhanal-gava-ma-iirana-ka-le-shanpr-haaa-sahayaga-abhayana-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अमेठी: भनौली गांव में ईरान के लिए शुरू हुआ सहयोग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अमेठी: भनौली गांव में ईरान के लिए शुरू हुआ सहयोग अभियान
शिया बाहुल्य भनौली गांव में ईरान की मदद के लिए एक अनोखा डोनेशन अभियान शुरू किया गया है। इस पहल में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। नकद राशि के साथ जेवर और घरेलू बर्तन तक दान किए गए।
अभियान में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सभी ने योगदान दिया। छोटे बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर जमा पूंजी दी। महिलाओं ने नकद के साथ आभूषण और घर में उपयोग होने वाले बर्तन भी सौंपे। गांव में दिनभर दान देने वालों की आवाजाही बनी रही।
ग्रामीणों का कहना है कि यह सहयोग जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। एकत्रित सामग्री और धनराशि को नई दिल्ली स्थित ईरान के दूतावास तक पहुंचाया जाएगा, जिससे प्रभावित लोगों की मदद हो सके। अभियान से गांव में एकजुटता का माहौल दिखा। हर वर्ग के लोग स्वेच्छा से आगे आए।
आयोजन से यह भी स्पष्ट हुआ कि सीमाओं से परे मानवीय सरोकारों के प्रति ग्रामीण समाज सजग है। अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा। समापन के बाद कुल एकत्रित धनराशि और सामग्री का आकलन किया जाएगा। इसके उपरांत पूरी सहायता दूतावास को सौंपी जाएगी। ग्रामीणों ने अधिक से अधिक लोगों से सहयोग की अपील भी की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।