{"_id":"69dfa718101dcae53c08eba1","slug":"video-video-amatha-ma-ahana-na-9906-paratashata-sa-bjaya-tapa-ka-daka-sabesaii-rajalta-para-jhama-sakal-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अमेठी में अहान ने 99.06 प्रतिशत से बजाया टॉप का डंका, सीबीएसई रिजल्ट पर झूमे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अमेठी में अहान ने 99.06 प्रतिशत से बजाया टॉप का डंका, सीबीएसई रिजल्ट पर झूमे स्कूल
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जिले के विद्यालयों में खुशी की लहर दौड़ गई। इंडोरामा पब्लिक स्कूल के छात्र अहान सिन्हा ने 99.06 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया और पूरे जिले का नाम रोशन किया। परिणाम की सूचना मिलते ही स्कूलों में जश्न का माहौल बन गया और छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। इंडोरामा पब्लिक स्कूल के 85 विद्यार्थी सफल रहे, जहां अवनी कंशल ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया। सैनिक स्कूल कौहार के 85 छात्र और केंद्रीय विद्यालय ताला के 40 विद्यार्थी परीक्षा में सफल घोषित हुए। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय ने शत-प्रतिशत परिणाम देकर अपनी उत्कृष्टता बरकरार रखी।
जिले के अन्य विद्यालय संस्कार ग्लोबल स्कूल, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल, एसजेएस पब्लिक स्कूल गौरीगंज, शिवा पब्लिक स्कूल, द वनयान ट्री स्कूल, यशोदा देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सेपियन स्कूल अमेठी, केपीएस स्कूल मिसरौली, सरस्वती शिक्षा मंदिर ग्राम भारती, भारद्वाज अकादमी, मॉर्निंग रेज पब्लिक स्कूल, आरएस पब्लिक स्कूल, एसपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, एसआरएम मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी कॉन्वेंट स्कूल,आलोक प्रमोद इंटर कॉलेज अमेठी, सेमफोर्ड मुसाफिरखाना, सेंट मैरी इंग्लिश मीडियम स्कूल और केंद्रीय विद्यालय में भी अधिकांश विद्यार्थियों ने अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल की। परिणाम के बाद हर स्कूल में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। कहीं छात्र गले मिलकर खुशी बांट रहे थे तो कहीं अभिभावक गर्व से बच्चों को मिठाई खिला रहे थे। इस खुशी में शिक्षक ही नहीं, बल्कि विद्यालयों के वाहन चालक भी शामिल दिखे। सभी ने मिलकर छात्रों का उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने सफलता का मंत्र बताते हुए कहा कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और आत्मविश्वास ही ऐसे शानदार परिणाम की असली कुंजी हैं। जिले के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत का रंग हमेशा सुनहरा होता है।
जिले के टाप टेन मेधावी
स्कूल का नाम - मेधावी का नाम - प्रतिशत
इंडोरामा पब्लिक स्कूल - अहान सिन्हा -99.06
इंडोरामा पब्लिक स्कूल - अवनी कंशल- 99.00
सैनिक स्कूल कौहार - समीर कुमार - 98.80
डीएवी एचएएल कोरवा -अभिषेक सिंह - 98.60
केपीएस स्कूल अमेठी - अभिनव मिश्र - 97.80
केपीएस स्कूल - शाश्वत गौतम - 97.60
एमिटी इंटरनेशनल स्कूल - श्रेयांश सिंह - 97.40
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय - आराध्या मिश्रा - 97.20
केपीएस स्कूल - प्रियांशु सिंह - 97.20
सैनिक स्कूल कौहार - शौर्य - 97.20
एस.जे.एस. पब्लिक स्कूल - अक्षत सिंह - 97.00
डीएवी एचएएल कोरवा - अथर्व सेन - 97.00
सैनिक स्कूल कौहार - अस्मित कुमार - 96.80
एस.जे.एस. पब्लिक स्कूल - तनिष्का - 96.80
डीएवी एचएएल कोरवा - रिशिता मिश्र - 96.80
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।