Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO: मानदेय बढ़ने और सम्मान मिलने से खिले शिक्षामित्रों के चेहरे, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सम्मानित
{"_id":"69f9d2a92eb8334ad909302c","slug":"video-video-manathaya-bugdhhana-oura-samamana-malna-sa-khal-shakashhamatara-ka-cahara-janaparatanathhaya-va-athhakaraya-na-kaya-samamanata-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मानदेय बढ़ने और सम्मान मिलने से खिले शिक्षामित्रों के चेहरे, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मानदेय बढ़ने और सम्मान मिलने से खिले शिक्षामित्रों के चेहरे, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सम्मानित
अमेठी जिले के 1570 विद्यालयों में तैनात 1525 शिक्षामित्रों और 268 अनुदेशकों के लिए मंगलवार का दिन खुशियों भरा रहा। सरकार की ओर से मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने के बाद जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षामित्रों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती रही और उन्होंने एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया।
शिक्षामित्र संगठन अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि मानदेय बढ़ने से हम सभी में नई ऊर्जा आई है। लंबे समय से हम इस फैसले का इंतजार कर रहे थे, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया। शिक्षामित्र डॉ. अर्चना शुक्ला ने खुशी जताते हुए कहा कि यह निर्णय हमारे सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है, अब हम और बेहतर ढंग से बच्चों को शिक्षित कर सकेंगे। सारिका सिंह और नीतू सिंह ने भी सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह कदम उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। वहीं कल्याणी तिवारी और रामलली ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताया।
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि शिक्षामित्रों को समय-समय पर विभिन्न महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व दिए जाते हैं, जिनका वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हैं। उन्होंने मानदेय वृद्धि पर समस्त शिक्षामित्रों को बधाई देते हुए भविष्य में भी पूर्ण लगन से कार्य करने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने मुख्यमंत्री की लोककल्याणकारी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा एवं शिक्षकों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि और विधायक राकेश प्रताप सिंह ने परिषदीय विद्यालयों में शिक्षामित्रों की ओर से दिए जा रहे योगदान की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दीं।
बीएसए संजय तिवारी ने कहा कि शिक्षामित्र और अनुदेशक शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार का यह निर्णय उनके मनोबल को बढ़ाने वाला है, जिसका सकारात्मक असर शिक्षा की गुणवत्ता पर भी पड़ेगा। नामांकन बढ़ाने, बच्चों को निपुण बनाने तथा विद्यालयों को समाज से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा व मूल विद्यालय में स्थानांतरण जैसी सुविधाएं शिक्षामित्रों के त्याग और समर्पण का सम्मान हैं। अतिथियों ने शिक्षामित्रों को अंगवस्त्र प्रदान कर माला पहनाकर सम्मानित करते हुए प्रतीक स्वरूप 18,000 के बढ़े हुए मानदेय की चेक वितरित किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संग्रामपुर व कंपोजिट विद्यालय पचेहरी की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, पुलिस अधीक्षक सरणन टी, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेश कुमार द्विवेदी, जिला समन्वयक गोविंद शुक्ल, अनिरुद्ध शुक्ल, प्रवीण सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी, विजय सिंह, संजय कन्नौजिया, अर्चना, राकेश, डॉ. रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।