सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   VIDEO: मारवाड़ी समाज की अनोखी परंपरा, होलिका में डाली जाती है बड़कुल्ला की माला

VIDEO: मारवाड़ी समाज की अनोखी परंपरा, होलिका में डाली जाती है बड़कुल्ला की माला

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 01 Mar 2026 06:49 PM IST
VIDEO: मारवाड़ी समाज की अनोखी परंपरा, होलिका में डाली जाती है बड़कुल्ला की माला
होली का पर्व हर वर्ग अपने-अपने अंदाज में मनाने में लगा है। मारवाड़ी समाज के लोग राजस्थान की परंपरा आज भी लोग संजोए हुए हैं। इसके होलिका की प्रतिमा संग बड़कुल्ला की माला को होलिका दहन के समय डाला जाता है। मारवाड़ी समाज की महिलाएं गाय के गोबर से बड़कुल्ला तैयार करने में लगी हैं। मारवाड़ी (अग्रवाल समाज) में इसको बड़े उत्साह से मनाया जाता है। सरिता भालोठिया ने बताया कि बड़कुल्ला तैयार करने की शुरूआत महाशिवरात्रि से होती है। एकादशी पर्व से होलिका की प्रतिमा व बड़कुल्ला तैयार कर सजाने का कार्य शुरू होता है। होलिका दहन के दिन राजस्थानी परिधान पहनकर महिलाएं पहले पूजन करती हैं। मान्यता है कि गाय के गोबर के उपले व कंडे से होलिका दहन की अग्नि से नकारात्मक ऊर्जा का विनाश होता है। गोबर में प्यूरीफाई तत्व पाए जाते हैं जो वातावरण को शुद्ध करते हैं। जिले में करीब 400 से अधिक परिवार इसे बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। गाय के गोबर से ही होलिका की आकृति, ढाल, तलवार, होलिका के दहेज का सामान, विभिन्न देवताओं की प्रतिमा, खेलने का सामान, गृहस्थी के सामान आदि करीब 200 से तीन सौ पीस गाय के गोबर के छोटे छोटे बड़कुल्ला बनाकर हल्दी व कलर से उसे सजाया जाता है। होलिका दहन के बाद जले बड़कुल्ला को घर ले जाकर दरवाजे के सामने रखा जाता है, जिसे शुभ माना जाता है। सौरभ भालोठिया, राजेश कुमार अग्रवाल व विजय अग्रवाल बताते हैं कि शहर अमेठी में अग्रवाल समाज की ओर से रेलवे क्रॉसिंग के पास होलिका दहन किया जाता था लेकिन दो स्थानों पर समाज के लोग पूजन करहोलिका दहन में बड़कुल्ला डालते हैं। गाय के गोबर से किया जाता है तैयार शहर निवासी मीना अग्रवाल, एकता अग्रवाल, सुमन, अर्चिता, सोनजल, निहारिका, समृद्धि, आयुषी, नीलू बताती है कि राजस्थान से पूर्वज 150 वर्ष पूर्व आए थे। आज भी यह परंपरा चली आ रही है। परिवार की बुजुर्ग महिलाओं से त्योहारों की परंपराओं के बारे में बेहतर ज्ञान मिलता है। बड़कुल्ला गाय गोबर के होलिका की आकृति आदि के साथ छोटे-छोटे गोलाकार, चांद, सूरज और हाथों के आकार में बनाकर उसमें बीच से छेद करके धूप में सुखाया जाता है। महिलाएं माला को बच्चों पर फेरकर होलिका की अग्नि में जला देती हैं। मान्यता है कि इन्हें जलाने से घर से जुड़ी परेशानियां और बच्चों पर लगी बुरी नजर हट जाती है। होली के एक दिन पहले पूजा अर्चना के बाद होलिका दहन में बड़कुल्ला डाला जाएगा। इस बार भद्रा होने से सोमवार शाम पांच बजे को महिलाएं पूजन-अर्चन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अयोध्या में आस्था रथ पलटा, दो लोगों के पैर टूटे, कई लोग गंभीर रूप से घायल

01 Mar 2026

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स-हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार

लखनऊ में गजल संग्रह 'सच कहना यूं अंगारों पर चलना होता है' का विमोचन

01 Mar 2026

चंडीगढ़ में होली मिलन समारोह, जमकर थिरके उत्तराखंड के लोग

01 Mar 2026

बहादुरगढ़ के बादली में एनजीटी के नियम अनुसार आज से शुरू हुए ईंट भट्ठे

विज्ञापन

अलीगढ़ में सुबह से मौसम हुआ सुहाना

01 Mar 2026

लखनऊ में राष्ट्रीय एक्यूपंक्चर दिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

01 Mar 2026
विज्ञापन

जींद की जाट धर्मशाला में पहुंची किसान जागृति यात्रा, सैंकड़ों किसानों ने भरी हुंकार

01 Mar 2026

Sirmour: क्लस्टर प्रणाली बंद करवाने के लिए सड़कों पर उतरे शिक्षक

01 Mar 2026

Video: बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन बोले- ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की शहादत से मुसलमानों में गम

01 Mar 2026

Ajmer: अयातुल्ला खामेनेई की शहादत पर शिया मुस्लिम महासभा ने किया तीन दिवसीय शोक का एलान, आयोजित हुईं शोक सभाए

01 Mar 2026

Kullu: कांप्लेक्स सिस्टम के विरोध में शिक्षक सड़क पर, कुल्लू में निकाली आग्रह रैली

01 Mar 2026

MP: 'दतिया से तो मरकर ही हटेंगे, विरोधी मुंगेरीलाल के हसीन सपने न देखें', ये क्यों बोले पूर्व मंत्री नरोत्तम?

01 Mar 2026

US-Israel attack on Iran: अमृतसर एयरपोर्ट से दुबई-शारजाह की उड़ानें रद्द, सैकड़ों यात्री परेशान

शीर्ष दस शहरों की सूची में वाराणसी भी, VIDEO

01 Mar 2026

Solan: कॉम्प्लेक्स सिस्टम बंद करवाने के लिए सड़कों पर शिक्षकों का प्रदर्शन

01 Mar 2026

खामेनेई की मौत पर लखनऊ में सड़कों पर रोईं महिलाएं

01 Mar 2026

झज्जर में ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौत

दुबई में परिवार समेत फंसी बठिंडा की प्रिंसिपल

लखनऊ में तीन बंद रहेंगे बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, पिक्चर गैलरी

01 Mar 2026

Hamirpur: राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने की मांग, नव परिसर प्रणाली पर जारी अधिसूचना के दिशा निर्देशों को लिया जाए वापस

बहादुरगढ़ में हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन, समाज से संगठित होने का किया आह्वान

Shimla: राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, मांगों को लेकर की 'आग्रह रैली'

01 Mar 2026

खामेनेई की मौत पर शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी का बयान

01 Mar 2026

युवक पर तानी पिस्टल, आरोपी गिरफ्तार

01 Mar 2026

ललितपुर में जिला प्रशासन और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में मनाया जा रहा स्थापना दिवस

01 Mar 2026

खामेनेई की मौत पर इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद का बयान

01 Mar 2026

लखनऊ में तीन दिन का मनाएंगे शोक शिया समुदाय के लोग- मौलाना कल्बे जवाद

01 Mar 2026

Mandi: विशेष राहत पैकेज से धियूं गांव के धर्मपाल का फिर से बनने लगा आशियाना

01 Mar 2026

Kullu: हरिपुर कॉलेज में छात्राओं का जांचा स्वास्थ्य

01 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed