{"_id":"69eb1b1a055a26cdb3044529","slug":"video-video-parashakashhanae-para-kara-194-navaaarakashha-tayara-26-aparal-ka-pasaga-aauta-parada-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रशिक्षण पूरा कर 194 नवआरक्षी तैयार, 26 अप्रैल को पासिंग आउट परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रशिक्षण पूरा कर 194 नवआरक्षी तैयार, 26 अप्रैल को पासिंग आउट परेड
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में 194 नव-प्रशिक्षित आरक्षियों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। शुक्रवार को पासिंग आउट परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल कराई गई, जबकि मुख्य परेड 26 अप्रैल को आयोजित होगी। रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों ने कदमताल, सलामी और ड्रिल का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन और तालमेल की झलक देखने को मिली। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आरक्षियों की तैयारियों का जायजा लिया गया और जरूरी निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने कहा कि नव-प्रशिक्षित आरक्षियों ने प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, परिश्रम और दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्हें शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक रूप से इस तरह तैयार किया गया है कि वे मैदान में प्रभावी ढंग से कानून-व्यवस्था संभाल सकें।
उन्होंने कहा कि सभी आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है। आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार और त्वरित कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता होगी।
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद यह सभी आरक्षी जनपद में विभिन्न स्थानों पर तैनात होकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगे।
अधिकारियों का कहना है कि प्रशिक्षित बल के शामिल होने से जिले में कानून-व्यवस्था और बेहतर होगी।
पासिंग आउट परेड को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मैदान की साज-सज्जा के साथ ही सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। 26 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।