{"_id":"69820cd616e5b84cf80d2b53","slug":"video-bku-samyukta-morcha-protest-they-raised-their-voices-while-holding-bottles-of-polluted-water-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाकियू संयुक्त माेर्चा के धरने में प्रदूषित पानी की बोतल ले उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू संयुक्त माेर्चा के धरने में प्रदूषित पानी की बोतल ले उठाई आवाज
भाकियू संयुक्त मोर्चा के धरने के 44 वें दिन प्रदूषित पानी की बोतलों को लेकर प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाई। कहा कि इस जहरीले पानी के कारण इंसान से लेकर वनस्पति तक को नुकसान हो रहा है। मगर जिला प्रशासन मौन साधे हुए है।
शहवाजपुर डोर में हाईवे किनारे चल रहे धरने को संबोधित करते हुए सोमवार को 44 वें दिन मोर्चा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष राम कृष्ण चौहान ने कहा कि प्रदूषित पानी और बिगड़ रहा वातावरण आम समस्या हो गई हैै। जिन जनप्रतिनिधियों को जनता की आवाज उठानी चाहिए थी, वह चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदूषण के खिलाफ चल रहे धरने को विफल करने की साजिश रची जा रही है। किसानों को प्रलोभन दिए जा रहे हैं। मगर संगठन मांगों को मनवा ही दम लेगा। मोर्चा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मंडलाध्यक्ष अहसान अली ने कहा नाईपुरा क्षेत्र में जल, जंगल और जमीन को दूषित करने वालों के सख्त कार्रवाई व पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। इस मौके पर समरपाल सैनी, रामप्रसाद सैनी, ओमप्रकाश, होमपाल सिंह, गंगाराम, विजय सिंह, अंकित कुमार, असद अली, जगन सिंह, शीशपाल सैनी, अदनान अली, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।