{"_id":"69820c49b2eca821330f5766","slug":"video-broken-roads-and-waterlogging-have-become-a-source-of-trouble-for-the-villagers-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"टूटी सड़क और जल भराव बना ग्रामीणों की परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी सड़क और जल भराव बना ग्रामीणों की परेशानी का सबब
ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर बनी पानी की टंकी से मोहरका पट्टी में हरेक घर को
पानी तो नहीं मिला। सड़क तोड़कर पाइप लाइन बिछाने के बाद उसकी सुध नहीं ली। टूटी सड़क पर भरा पानी परेशानी का सबब बना है।
मोहरका पट्टी गांव के ग्रामीणों को पीने का स्वच्छ पानी मुहैया कराने के लिए पानी की टंकी बनाई गई। हर घर पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाई गई। जिसके लिए पक्की सड़क को खोद दिया गया। फैजान, सलमान, अरशद, साकिब, मोहम्मद उमर आदि ग्रामीणों का कहना है कि पानी के लिए गांव की पक्की सड़क तो तोड़ दी गई, लेकिन इसके बाद भी उनको टंकी से पानी नहीं मिल रहा है। दुश्वारियों का सामना जरूर करना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति शुरू करते ही टंकी लीक होने लगती है। जिससे सड़क पर पानी भर जाता है। इसके कारण गांव में कोई रास्ता ऐसा नहीं है, जिस पर कीचड़ युक्त पानी से सने बिना निकला जा सके। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती है। वह कीचड़ में सन जाते हैं। ग्राम प्रधान के पति नफीस अहमद का कहना है कि पानी की टंकी के कारण गांव के अधिकांश मार्गों में पानी भरा रहता है। जिससे कीचड़ बन गई। ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।