{"_id":"6a145478854d5c4d7403d126","slug":"video-deputy-cm-brajesh-pathak-inspected-the-chc-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया सीएचसी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया सीएचसी का निरीक्षण
Vimal Sharma
Updated Mon, 25 May 2026 07:24 PM IST
Link Copied
गजरौला में प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीएचसी का निरीक्षण कर जानकारी ली कि कितने मरीज आते हैं। दवाइयों की उपलब्धता देखी। स्टॉक रजिस्टर चेक किया। उन्होंनेे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर निशाना साधा। कहा कि राहुल समेत सभी कांग्रेसी नेता भयंकर तनाव से गुजर रहे हैं। डिप्टी सीएम और प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने सोमवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। पंजीकरण कक्ष में जानकारी ली कि प्रतिदिन कितने मरीज आते हैं। इमरजेंसी कक्ष में इमरजेंसी दवाइयों की उपलब्धता देखी और उनकी एक्सपायरी तारीख की जानकारी ली। ऑक्सीजन गैस सिलिंडर की स्थिति चेक की। हेल्थ एटीएम पर उपस्थित कर्मचारी से जानकारी लेने पर उसने बताया कि 28 मरीजों का पंजीकरण हुआ है। आयुष्मान कक्ष में प्रतिदिन बनने वाले आयुष्मान कार्डों की जानकारी ली। इस दौरान सीएमओ डॉ.योगेंद्र सिंह ने बताया कि यहां पर प्रतिदिन 50-60 आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। डिप्टी सीएमओ को एक मरीज बैठा मिला। जिसके हाथ में फ्रैक्चर था। डिप्टी सीएम ने तत्काल एक्स-रे कर इलाज शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद डिप्टी सीएम ने टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।