{"_id":"6a2ab14c1b38afbe7d01f78e","slug":"video-no-water-supply-in-sunpura-kalan-despite-an-expenditure-of-rs138-crore-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुनपुरा कलां में 1.38 करोड़ रुपये खर्च हाेने के बाद भी नहीं मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनपुरा कलां में 1.38 करोड़ रुपये खर्च हाेने के बाद भी नहीं मिल रहा पानी
Vimal Sharma
Updated Thu, 11 Jun 2026 06:29 PM IST
Link Copied
137.87 लाख रुपये खर्च होने के बाद भी सुनपुरा कलां गांव के लोगों को पाइप लाइन से पेयजल मुहैया नहीं हो रहा है। अधूरा ओवरहेड टैंक बनाकर और पाइप लाइन बिछाकर सुध नहीं ली। ग्रामीण हैंडपंप और
सबमर्सिबल से अपनी प्यास बुझा रहे हैं। उधर गांव से करीब एक किमी दूर जंगल में बने ओवरहेड टैंक के निकट लगे सोलर पैनल से चोर प्लेट चोरी कर ले गए।
सुनपुरा कलां गांव गंगा के खादर में बसा है। जिसकी आबादी करीब दस हजार है। गांव में प्रत्येक घर शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए जल जीवन मिशन ने ओवरहेड टैंक बनाने और पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया। गांव में ग्राम पंचायत की जमीन नहीं मिलने पर करीब एक किमी दूर खेतों में ओवरहेड टैंक बनाया। उससे खेतों की चकरोड़ किनारे पाइप लाइन बिछाकर गांव तक लाई गई। गांव के सभी गलियों की सीसी रोड को तोड़कर
पाइप लाइन बिछाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।